27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत: संजय सरावगी ने दी जानकारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत: संजय सरावगी ने दी जानकारी

सारांश

बिहार में एनडीए ने सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है, जिससे महागठबंधन को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है। संजय सरावगी ने इस जीत को एनडीए की रणनीति का परिणाम बताया है। जानिए इस चुनाव के परिणामों और उनके प्रभाव के बारे में।

मुख्य बातें

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की।
महागठबंधन को चुनाव परिणाम में निराशा का सामना करना पड़ा।
संजय सरावगी ने एनडीए की जीत को सुनिश्चित बताया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बिहार की आवाज को सशक्त बनाने वाला बताया।
भाजपा के नेताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

पटना, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। इस बार भी महागठबंधन को निराशा का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन, जो चुनाव परिणाम से पहले तक पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस सीट पर भी हार झेलनी पड़ी है। एनडीए के उम्मीदवारों ने बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस उपलब्धि की पुष्टि की।

संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए कहा, "हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि एनडीए सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगा, और हमने यह कर दिखाया है।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव में सफलता पर संजय सरावगी ने कहा, "आपका दशकों का राजनीतिक अनुभव और बिहार के प्रति अटूट समर्पण निश्चित रूप से सदन में प्रदेश की जनता की आवाज को और सशक्त बनाएगा। आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि "आपका जनसेवा के प्रति समर्पण न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा देगा।"

संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शिवेश राम को जीत की बधाई देते हुए कहा, "आपकी मेहनत और जनसेवा की प्रतिबद्धता निश्चित रूप से उच्च सदन में प्रदेश और देश की आवाज को और सशक्त बनाएगी।"

केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर के चुनाव में जीत पर संजय सरावगी ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप संसद के उच्च सदन में बिहार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।"

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के चुनावी जीत पर संजय सरावगी ने शुभकामनाएं दीं और कहा, "एनडीए के एक मजबूत साथी के रूप में आपकी उपस्थिति हमारे राष्ट्रहित के साझा संकल्प को मजबूत करेगी।"

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि "हम विधानसभा सत्र से कह रहे थे कि हम सभी पांच सीटें जीतेंगे। विधायकों की संख्या के अनुसार, हमारी जीत सुनिश्चित थी।"

मंत्री दिलीप जायसवाल ने एनडीए की जीत को बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश महामंत्री, बिहार भाजपा शिवेश कुमार को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि "आपके ऊर्जावान नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से सदन में बिहार की आवाज और प्रखर होगी, और आपके प्रयासों से हमारा प्रदेश सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनडीए ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की?
एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है।
महागठबंधन ने चुनाव में क्या दावा किया था?
महागठबंधन ने पहले से पांचवीं सीट पर जीत का दावा किया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
संजय सरावगी का क्या कहना है?
संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत की उम्मीद जताई थी और यह जीत साबित करती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जीत पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह जीत प्रदेश की आवाज को सशक्त बनाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस जीत पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसेवा के प्रति अपने समर्पण को महत्वपूर्ण बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले