4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार में राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा, विपक्ष की स्थिति कमजोर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा, विपक्ष की स्थिति कमजोर

सारांश

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के बीच जीत के दावे तथा आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। जानें, किसने क्या कहा!

मुख्य बातें

राज्यसभा चुनाव में एनडीए का दावा मजबूत है।
महागठबंधन की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
बिहार सरकार के मंत्री जीत की संभावना को लेकर आश्वस्त हैं।
एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद जताई जा रही है।
मतदाता अपने विवेक से मतदान कर रहे हैं।

पटना, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में राज्यसभा चुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मतदान के दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए जीत के दावे किए।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पांचों सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा हो चुकी है और इस बार सभी राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में भी एनडीए को मजबूत समर्थन मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी कहा कि एनडीए बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने राजद के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनके पास संख्या कम है तो वे यह कैसे कह सकते हैं कि वे जीतेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने एनडीए की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है और जीत की संभावना 100% है। उनके अनुसार एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार विजयी होंगे, क्योंकि गठबंधन के पास संख्या का समर्थन है।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि जीत किसकी होगी और विधायक अपनी मर्जी से मतदान करते हैं, उन पर कोई दबाव नहीं होता।

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि वे पहली बार मतदान कर रही हैं और इसको लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधायकों की बैठकें हो रही थीं ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न हो और एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा विधायक विनय बिहारी, गायत्री देवी, और जदयू विधायक श्याम रजक ने भी एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि विपक्ष की स्थिति को संदिग्ध बताया जा रहा है। यह चुनाव बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में राज्यसभा चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार में राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को हो रहे हैं।
एनडीए की जीत की संभावना कितनी है?
एनडीए के नेताओं का दावा है कि वे सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
महागठबंधन के नेता क्या कह रहे हैं?
महागठबंधन के नेता एनडीए के दावों पर सवाल उठा रहे हैं और अपनी जीत का विश्वास जताते हैं।
मतदान प्रक्रिया में क्या विशेष तैयारी की गई है?
विधायकों के बीच बैठकें हुईं हैं ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न हो।
राजद के तेजस्वी यादव का क्या कहना है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधायक अपनी मर्जी से मतदान करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले