भाजपा सरकार बनने पर बंगाल के भ्रष्टाचारी और अपराधी होंगे सलाखों के पीछे: रेखा गुप्ता

Click to start listening
भाजपा सरकार बनने पर बंगाल के भ्रष्टाचारी और अपराधी होंगे सलाखों के पीछे: रेखा गुप्ता

सारांश

पश्चिम बंगाल के पुरसुरा में चुनावी सभा में रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का भी जिक्र किया।

Key Takeaways

  • भ्रष्टाचार और अपराधियों का खात्मा होगा।
  • महिलाओं को 3,000 रुपए की मासिक सहायता मिलेगी।
  • युवाओं के लिए 1 करोड़ रोजगार सृजित होंगे।
  • आयुष्मान भारत योजना का त्वरित कार्यान्वयन।
  • भ्रष्टाचार के दोषियों का पर्दाफाश होगा।

पुरसुरा, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बंगाल में गठन होती है, तो सभी भ्रष्टाचारी और अपराधी सलाखों के पीछे जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने पुरसुरा विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी के लिए एक रोड शो किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता के आशीर्वाद से बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। बंगाल की जनता इस बार ममता दीदी और टीएमसी के गुंडों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। भाजपा के आने से गुंडाराज का अंत होगा।

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं को 3,000 रुपए मिलेंगे और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के 1 करोड़ अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आ चुके बंगाल ने अब एक स्वर में परिवर्तन का संकल्प लिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद आयुष्मान भारत योजना तुरंत लागू की जाएगी, जिससे हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार मिलेगा। इसके साथ ही, वर्षों से लंबित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू की जाएंगी, जिससे सरकारी कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। पिछले 15 वर्षों में टीएमसी शासन के दौरान हुए घोटालों का ब्योरा 'श्वेत पत्र' के माध्यम से सार्वजनिक कर भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा दिलाने का कार्य भाजपा सरकार करेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक माता-बहन को 3,000 रुपए की मासिक सहायता देना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।

पुरसुरा की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास ही बंगाल को तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त कर सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नए युग में ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों का अटूट विश्वास और टीएमसी के अन्याय के खिलाफ जनता ने परिवर्तन का बिगुल बजा दिया है। यहां का व्यापक समर्थन यह दर्शाता है कि टीएमसी की विदाई अब निश्चित है। बंगाल ने भय और भ्रष्टाचार को नकारते हुए भाजपा पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं घर की चारदीवारी में रहने के लिए नहीं हैं। भाजपा की सरकार में महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Point of View

NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

भाजपा की सरकार बनने पर क्या होगा?
रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने पर भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे।
महिलाओं के लिए क्या योजनाएं हैं?
महिलाओं को 3,000 रुपए की मासिक सहायता और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे सृजित होंगे?
भाजपा सरकार युवाओं के लिए स्वरोजगार के 1 करोड़ अवसर पैदा करेगी।
आयुष्मान भारत योजना का क्या होगा?
सरकार बनने पर यह योजना तुरंत लागू होगी, जिससे गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार मिलेगा।
टीएमसी के शासन में भ्रष्टाचार का क्या हुआ?
भाजपा सरकार पिछले 15 वर्षों में हुए घोटालों का ब्योरा सार्वजनिक करेगी।
Nation Press