भाजपा का लक्ष्य बंगाल को विकास की राह पर ले जाना: गौरीशंकर घोष

Click to start listening
भाजपा का लक्ष्य बंगाल को विकास की राह पर ले जाना: गौरीशंकर घोष

सारांश

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा नेता गौरीशंकर घोष ने ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य बंगाल के विकास को बढ़ावा देना है। जानिए इस राजनीतिक बयानबाजी के पीछे की सच्चाई।

Key Takeaways

  • भाजपा का मुख्य लक्ष्य बंगाल को विकास की ओर ले जाना है।
  • टीएमसी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में बंगाल को लूटने का काम किया।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुर्शिदाबाद, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के नेता गौरीशंकर घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में लूटने के लिए नहीं आई है, बल्कि बंगाल को संवारने के लिए आई है। हमारा लक्ष्य केवल बंगाल में सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि बंगाल को विकास के रास्ते पर ले जाना है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि भाजपा बंगाल में लूटने आई है और उन्हें राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

गौरीशंकर घोष ने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस पर पिछले 15 वर्षों में बंगाल को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि उनके शासन में राज्य का विकास ठप हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को बहुत सी सहायता प्रदान की है, लेकिन टीएमसी नेताओं ने उन संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया है। घोष ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य भारत को मजबूत बनाना है और राज्य को सोनार बांग्ला में बदलना है।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी ताकत घटती दिखाई दे रही है, इसलिए वे जनता को भटकाने के लिए झूठे बयान दे रही हैं। लेकिन बंगाल की जनता समझदार है और उनके झूठे दावों में नहीं आने वाली है।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान आपने जानबूझकर मुझे चोट पहुंचाई थी। इसके बावजूद मैंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। यह केवल चरित्र हनन नहीं है, बल्कि मुझे जान से मारने की साजिश है। लेकिन आप जानते हैं, 'अगर कृष्ण रक्षा करें तो भला किसे नुकसान?' अपराधी हमेशा अपने अपराध के निशान छोड़ जाते हैं।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 294 सीटों पर लड़ा जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान दो चरणों में होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Point of View

NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

गौरीशंकर घोष ने ममता बनर्जी के आरोपों का क्या जवाब दिया?
गौरीशंकर घोष ने कहा कि भाजपा बंगाल को संवारने आई है, न कि लूटने।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 294 सीटों पर लड़ा जाएगा और मतदान दो चरणों में होगा।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया?
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लूटने और उन्हें जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया।
Nation Press