27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा पखवाड़ा' के तहत पौधरोपण किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा पखवाड़ा' के तहत पौधरोपण किया?

सारांश

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा पखवाड़ा' के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। जानें इस अभियान के बारे में अधिक जानकारी और इसका महत्व।

मुख्य बातें

पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभियान।
पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता का प्रयास।
सैकड़ों स्थानीय लोगों का सहभागिता।
हरियाली को बढ़ावा देने का उद्देश्य।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ हुए 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रहे हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वातावरण को शुद्ध बनाना और हरियाली को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में, मुल्तान नगर स्थित डीडीए पार्क में भाजपा विधायक करनैल सिंह के नेतृत्व में एक व्यापक पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के तहत अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पीएम मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में भी एक प्रेरणादायक प्रयास है। करनैल सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि ऑक्सीजन खरीदी नहीं जा सकती, लेकिन हम पौधे लगाकर इसकी भरपाई कर सकते हैं। आज पौधरोपण कर हम लोग ऑक्सीजन की फैक्ट्री ही लगा रहे हैं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दृष्टिकोण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के धरातल पर काम करने की प्रेरणा से हम कार्यकर्ता 'सेवा पखवाड़ा' के तहत लाखों पौधे लगा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। 'सेवा पखवाड़ा' के तहत भाजपा द्वारा पूरे देश में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुल्तान नगर के डीडीए पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक करनैल सिंह ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए है, बल्कि हमारी माताओं के प्रति सम्मान और पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ और हरे-भरे भारत के निर्माण के लिए समर्पित है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक भी करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह प्रयास हमें बताता है कि हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेवा पखवाड़ा क्या है?
सेवा पखवाड़ा एक अभियान है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण करना है।
इस अभियान में कितने कार्यकर्ताओं ने भाग लिया?
इस अभियान में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना और हरियाली को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले