पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की जीत निश्चित: किरेन रिजिजू
सारांश
Key Takeaways
- केंद्र सरकार का तृणमूल कांग्रेस पर हमला
- भाजपा के नेतृत्व में बदलाव की संभावनाएँ
- टीबी मुक्त भारत का महत्व
- राजनीतिक तनाव की स्थिति
- विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि लोग तृणमूल से थक चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति के लिए तत्पर हैं। हम देश के लिए जो भी करना है करेंगे और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करना हमारी प्राथमिकता है।
टीबी मुक्त भारत के अभियान को बढ़ावा देने हेतु दिल्ली पुलिस और सांसदों के बीच हुए क्रिकेट मैच के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि सांसदों ने कितनी अच्छी खेल भावना दिखाई, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों को शुरू किया, और अब हम सभी टीबी मुक्त भारत के लिए एकजुट हो गए हैं।
इससे पहले, बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों का वर्चस्व है। टीएमसी के हर कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। वे सत्ता में आने के लिए हिंसा और दहशत का सहारा ले रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम बलिदान देने को तैयार हैं। हम गुंडों और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सभा में कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल सरकार और टीएमसी पर तीखे हमले किए।