30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंत निकट है? अगली सरकार बनेगी भाजपा: नरेंद्र कश्यप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंत निकट है? अगली सरकार बनेगी भाजपा: नरेंद्र कश्यप

सारांश

उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावना है। उन्होंने टीएमसी सरकार की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। क्या वास्तव में टीएमसी का अंत निकट है?

मुख्य बातें

टीएमसी की स्थिति गंभीर है।
जनता बदलाव चाहती है।
भाजपा विकास का दावा कर रही है।
घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन।
राजनीतिक माहौल में बदलाव की संभावना।

लखनऊ, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी से असंतुष्ट हो चुकी है और आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "पश्चिम बंगाल में हर रोज हिंसा हो रही है। वहां कोई सुरक्षित नहीं है। जनता टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी से परेशान हो गई है। इस कारण जनता बदलाव की मांग कर रही है। उन्हें यह भी समझ में आ गया है कि केवल भाजपा सरकार ही विकास कर सकती है।"

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार पर दिए गए बयान पर कश्यप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का कहना बिल्कुल सही है। ममता बनर्जी ने बंगाल में घुसपैठियों को बसाकर और तुष्टीकरण की नीति अपनाकर लोकतंत्र को कमज़ोर किया है, जिससे राज्य में स्थिति गंभीर हो गई है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बातों में कोई असत्य नहीं है। इसका समर्थन न केवल हम, बल्कि पूरा देश कर रहा है। आज पश्चिम बंगाल की स्थिति सभी के सामने है। यही कारण है कि जनता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार है और टीएमसी का अंत निकट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठ और घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के समृद्ध देशों ने घुसपैठियों को अपने देशों से बाहर निकाला है, इसी तरह पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को निकालना आवश्यक है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि इन लोगों की बातों का कोई महत्व नहीं है। जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। वे जान चुकी हैं कि कौन प्रदेश का विकास कर सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना होगा कि क्या भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाएगी या नहीं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पश्चिम बंगाल में टीएमसी की स्थिति गंभीर है?
हां, कई रिपोर्टों के अनुसार, टीएमसी सरकार की स्थिति में गिरावट आई है और जनता बदलाव की मांग कर रही है।
भाजपा राज्य में विकास कैसे कर सकती है?
भाजपा का दावा है कि वे विकास के लिए ठोस योजनाएं लाएंगे और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले