क्या 2025 की पहली तीन तिमाहियों में चीन में लगभग 5 अरब घरेलू यात्राएं हुईं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 की पहली तीन तिमाहियों में चीन में लगभग 5 अरब घरेलू यात्राएं हुईं?

सारांश

चीन में घरेलू पर्यटन का आंकड़ा काफी उत्साहजनक है। 2025 की पहली तीन तिमाहियों में लगभग 5 अरब यात्राएं हुईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती हैं। यह आंकड़ा न केवल यात्रा के प्रति रुचि को दर्शाता है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करता है।

मुख्य बातें

चीन में घरेलू यात्रा का बड़ा आंकड़ा शहरी और ग्रामीण यात्राओं में वृद्धि यात्रा व्यय में महत्वपूर्ण इजाफा आर्थिक गतिविधियों का संकेत सामाजिक गतिशीलता को दर्शाता है

बीजिंग, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 2025 की पहली तीन तिमाहियों (जनवरी से सितंबर तक) के लिए घरेलू पर्यटन बाजार के आंकड़े प्रस्तुत किए।

घरेलू निवासियों के यात्रा नमूना सर्वेक्षण के सांख्यिकीय परिणामों के अनुसार, पहली तीन तिमाहियों में, यात्रा करने वाले घरेलू निवासियों की संख्या 4.998 अरब थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 76.1 करोड़ अधिक थी। इसमें साल-दर-साल 18 फीसदी की वृद्धि हुई।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक नौ महीनों में, चीन में शहरी निवासियों द्वारा की गई घरेलू यात्राओं की संख्या 3.789 अरब तक पहुंच गई, जिसमें साल-दर-साल 15.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

वहीं, ग्रामीण निवासियों द्वारा की गई घरेलू यात्राओं की संख्या 1.209 अरब तक पहुंच गई, जो साल 2024 की पहली तीन तिमाही की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा थी।

उधर, यात्रा व्यय के संदर्भ में, घरेलू निवासियों ने यात्रा पर 48.5 खरब युआन खर्च किए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 5 खरब युआन अधिक था और इसमें साल-दर-साल 11.5 फीसदी का इजाफा हुआ।

इनमें से शहरी निवासियों ने यात्रा पर 40.5 खरब युआन खर्च किए, यह मात्रा साल 2024 की पहली तिमाही की तुलना में 9.3 प्रतिशत अधिक थी। वहीं, ग्रामीण निवासियों ने यात्रा पर 8 खरब युआन खर्च किए, जो गत वर्ष की जनवरी से सितंबर तक की तुलना में 24 फीसदी ज्यादा थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल आर्थिक विकास का संकेत है, बल्कि यह सामाजिक गतिशीलता को भी दर्शाता है। यह बढ़ती हुई यात्रा प्रवृत्तियों का अध्ययन करने का समय है, जिससे हमें भविष्य की रणनीतियों का निर्माण करने में सहायता मिल सकती है।

RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 में चीन में कितनी घरेलू यात्राएं हुईं?
2025 की पहली तीन तिमाहियों में चीन में लगभग 5 अरब घरेलू यात्राएं हुईं।
घरेलू यात्राओं में कितनी वृद्धि हुई?
घरेलू यात्राओं में पिछले वर्ष की तुलना में 18 फीसदी की वृद्धि हुई।
यात्रा व्यय में क्या वृद्धि हुई?
यात्रा व्यय में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले