28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन का निर्माण उद्योग और अधिक सशक्त हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन का निर्माण उद्योग और अधिक सशक्त हुआ?

सारांश

चीन के निर्माण उद्योग ने '14वीं पंचवर्षीय योजना' के दौरान अभूतपूर्व प्रगति की है। इस लेख में जानिए चीन के निर्माण क्षेत्र में आए बदलाव और उनकी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के बारे में।

मुख्य बातें

327 खरब युआन का उत्पादन मूल्य 2024 तक पहुँचने की संभावना।
15.4 अरब वर्ग मीटर निर्माण कार्य पूरा।
79 हजार किलोमीटर नगरपालिका सड़कें विकसित।
नवीनतम निर्माण तकनीकों का उपयोग।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “चाइना कंस्ट्रक्शन” की प्रतिष्ठा।

बीजिंग, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। 11 अक्टूबर को चीन की राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” (2021–2025) अवधि के दौरान चीन के निर्माण उद्योग ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

इस दौरान उद्योग में संरचनात्मक सुधार हुए हैं, निर्माण तकनीकों में उल्लेखनीय उन्नति हुई है और इसकी समग्र क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास उप मंत्री ली श्याओलोंग ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 तक चीन के निर्माण उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 327 खरब युआन तक पहुंच गया, जो 2020 की तुलना में 63 खरब युआन अधिक है, यानी लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि।

उन्होंने बताया कि 2021 से 2024 के बीच निर्माण उद्योग ने 15.4 अरब वर्ग मीटर निर्माण कार्य संपन्न किया, जिसमें 79 हजार किलोमीटर नगरपालिका सड़कें, 3,429 किलोमीटर शहरी रेल परिवहन, लगभग 16 हजार किलोमीटर रेलवे, लगभग 2.9 लाख किलोमीटर राजमार्ग तथा विभिन्न जल संरक्षण परियोजनाएं, हवाई अड्डे और अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि चीन का निर्माण उद्योग न केवल राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास का मज़बूत स्तंभ बना हुआ है, बल्कि नई निर्माण विधियों के प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभिन्न प्रदेशों में बुद्धिमान निर्माण, इंजीनियरिंग परियोजनाओं में डिजिटल डिज़ाइन, स्वचालित उत्पादन तकनीक, तथा निर्माण स्थलों के स्मार्ट और परिष्कृत प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

साथ ही, “चाइना कंस्ट्रक्शन” ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय प्रतिष्ठा प्राप्त हो चुकी है। 2021 से 2024 के बीच विदेशी अनुबंध इंजीनियरिंग कार्यों का कुल अनुबंध मूल्य 10 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा, जबकि पूर्ण कारोबार 6.4 खरब अमेरिकी डॉलर तक जा पहुंचा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूँ कि चीन का निर्माण उद्योग न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि यह वैश्विक मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना रहा है। निर्माण क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी प्रगति चीन को एक नई दिशा में ले जा रही है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन के निर्माण उद्योग में कितनी वृद्धि हुई है?
चीन के निर्माण उद्योग ने 2020 की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
14वीं पंचवर्षीय योजना का क्या महत्व है?
यह योजना चीन के निर्माण उद्योग में संरचनात्मक सुधार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले