16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन की अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन प्रदर्शनी हांगकांग में शुरू हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन की अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन प्रदर्शनी हांगकांग में शुरू हुई?

सारांश

हांगकांग में उद्घाटन हुई इस प्रदर्शनी में चीन के अंतरिक्ष, विमानन और नौवहन की अद्वितीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में चंद्रमा के नमूनों से लेकर आधुनिक विमानों के मॉडल तक शामिल हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

मुख्य बातें

प्रदर्शनी में चंद्रमा के नमूने शामिल हैं।
हांगकांग ने अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह प्रदर्शनी चीन की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।
आधुनिक विमानों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 31 जुलाई को हुआ।

बीजिंग, 1 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को हांगकांग विज्ञान संग्रहालय में "अंतहीन अन्वेषण: चीन का अंतरिक्ष, विमानन और नेविगेशन" नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।

यह प्रदर्शनी चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा चीन की मुख्य भूमि के बाहर आयोजित की गई अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी है, जिसमें अंतरिक्ष, विमानन और नौवहन जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों की उपलब्धियों को एक साथ दिखाया गया है।

इस प्रदर्शनी की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें प्रदर्शित अधिकांश वस्तुएं पहली बार हांगकांग में लाई गई हैं। इनमें छांग'अ-5 और छांग'अ-6 उपग्रहों द्वारा लाए गए चंद्रमा की सतह के नमूने शामिल हैं, जो क्रमशः चंद्रमा के निकट और दूर के हिस्सों से एकत्र किए गए थे। इसके अलावा, प्रदर्शनी में विमानों के मॉडल, शानतोंग विमानवाहक पोत, "आईडा मैजिक सिटी" विशाल क्रूज जहाज और बड़े एलएनजी परिवहन जहाज जैसे नमूने भी मौजूद हैं।

उद्घाटन समारोह में, चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के मुख्य अभियंता ली कुओफिंग ने बताया कि हांगकांग ने अपनी विशिष्ट क्षमताओं का उपयोग करते हुए देश के चंद्र अन्वेषण, मंगल अभियान और गहरे समुद्र के वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रदर्शनी हांगकांग के निवासियों को देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से अवगत कराएगी। यह प्रदर्शनी 1 अगस्त से 7 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भविष्य के अन्वेषण के लिए प्रेरणा भी देती है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह प्रदर्शनी कब तक चलेगी?
यह प्रदर्शनी 1 अगस्त से 7 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में क्या-क्या शामिल है?
इसमें चंद्रमा के नमूने, विमानों के मॉडल, और अन्य तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले