27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएलए की 98वीं वर्षगांठ पर चीनी रक्षा मंत्रालय ने नया कदम उठाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएलए की 98वीं वर्षगांठ पर चीनी रक्षा मंत्रालय ने नया कदम उठाया?

सारांश

चीनी रक्षा मंत्रालय ने पीएलए की 98वीं वर्षगांठ पर एक भव्य समारोह आयोजित किया। मंत्री तोंग च्वुन ने पीएलए के ऐतिहासिक योगदानों और सुरक्षा व न्याय के प्रति देश की प्रतिबद्धता को उजागर किया। इस समारोह में थाईवान और राष्ट्र की एकता के मुद्दे पर भी स्पष्टता दी गई। जानें क्या है इस समारोह का महत्व।

मुख्य बातें

बीजिंग में पीएलए की 98वीं वर्षगांठ का आयोजन हुआ।
रक्षा मंत्री ने पीएलए के ऐतिहासिक योगदानों पर चर्चा की।
थाईवान के मुद्दे पर चीन का कड़ा रुख।
शांति और न्याय के प्रतीक के रूप में पीएलए का महत्व।
चीनी सरकार की वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता।

बीजिंग, 1 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय ने 31 जुलाई को पेइचिंग में चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) की 98वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, चीनी रक्षा मंत्री तोंग च्वुन ने पीएलए के ऐतिहासिक योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वर्ष जापानी अतिक्रमण के खिलाफ चीन की जीत, थाईवान के चीन में वापस लौटने की, और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है। पीपुल्स आर्मी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध में अविस्मरणीय योगदान दिया है।

तोंग च्वुन ने कहा कि आने वाले महीने में, पीएलए शांति, न्याय और शक्ति के प्रतीक के रूप में जनता के सामने आएगी। उन्होंने शी चिनफिंग की 'मजबूत सेना' विचारधारा के तहत सैन्य प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने और नए युग में जिम्मेदारी को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

रक्षा मंत्री ने थाईवान के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि चीन थाईवान की स्वतंत्रता की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी भी बाहरी सैन्य हस्तक्षेप को विफल करने के लिए हमेशा तैयार है, ताकि राष्ट्र की पूर्ण एकता की रक्षा की जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएलए अन्य देशों की सेनाओं के साथ मिलकर एक ऐसे समुदाय का निर्माण करना चाहती है, जिसका भविष्य साझा हो। इसका उद्देश्य स्थाई शांति, आम सुरक्षा, समृद्धि, और एक स्वच्छ व सुंदर दुनिया का निर्माण करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समारोह पीएलए की शक्ति और स्थिरता को दर्शाता है। चीनी सरकार अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। थाईवान मुद्दे पर स्पष्टता से यह दर्शाया गया है कि चीन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएलए की 98वीं वर्षगांठ का महत्व क्या है?
यह वर्षगांठ चीनी जन मुक्ति सेना के ऐतिहासिक योगदानों को सम्मानित करने का एक अवसर है और यह चीन की संप्रभुता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
चीनी रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर क्या कहा?
रक्षा मंत्री तोंग च्वुन ने पीएलए के योगदानों पर प्रकाश डाला और शांति , न्याय और शक्ति के प्रतीक के रूप में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
चीन थाईवान के मुद्दे पर क्या रुख रखता है?
चीन ने स्पष्ट किया है कि वह थाईवान की स्वतंत्रता की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने देश की एकता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले