क्या चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अस्ताना पहुंचे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अस्ताना पहुंचे?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव के निमंत्रण पर अस्ताना में आयोजित दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यात्रा की है। उनकी यात्रा का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया, जो दोनों देशों के बीच मित्रता को दर्शाता है।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग की यात्रा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का एक अवसर है।
कजाकिस्तान में चीनी समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
इस शिखर सम्मेलन में चीन और कजाखस्तान के बीच संबंधों को और मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।

बीजिंग, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग विशेष विमान से अस्ताना पहुंचे हैं, जहां वे दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

जब राष्ट्रपति शी का विशेष विमान कजाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, तो सुरक्षा प्रदान करने के लिए कजाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी।

अस्ताना के नज़रबायेव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने पर, राष्ट्रपति तोकायेव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इनमें राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ, कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री, राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार और अस्ताना के मेयर शामिल थे।

हवाई अड्डे पर, कजाख बच्चों ने चीन और कजाखस्तान के राष्ट्रीय झंडे थाम रखे थे और उन्होंने शी चिनफिंग की यात्रा का तहे दिल से स्वागत किया। शी चिनफिंग ने तोकायेव के साथ स्वागत समारोह का आनंद लिया।

जब शी चिनफिंग हवाई अड्डे से होटल की ओर जा रहे थे, तब चीनी कंपनियों के प्रतिनिधि और कजाकिस्तान में पढ़ाई कर रहे चीनी छात्र सड़क के किनारे इकट्ठा हुए और उन्होंने लाल बैनर थाम रखे थे, जिन पर लिखा था "चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हार्दिक स्वागत है!" और "चीन-कजाकिस्तान मैत्री जिंदाबाद!" और वे शी की यात्रा का जोरदार स्वागत कर रहे थे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

शी चिनफिंग की यह यात्रा चीन और कजाखस्तान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान करेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग किस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं?
शी चिनफिंग दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कौन हैं?
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव हैं।
शी चिनफिंग का स्वागत किसने किया?
शी चिनफिंग का स्वागत कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 20 मिनट पहले
  2. 24 मिनट पहले
  3. 36 मिनट पहले
  4. 50 मिनट पहले
  5. 52 मिनट पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले