27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हैं शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हैं शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण?

सारांश

बीजिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में शी चिनफिंग के प्रेरणादायक उद्धरणों का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम पाँच मध्य एशियाई देशों में प्रसारित होगा। जानिए इस कार्यक्रम की खासियतें और शी चिनफिंग के विचारों की गहराई।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग के उद्धरणों का महत्व मध्य एशियाई देशों में प्रसारण सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन

बीजिंग, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा प्रस्तुत विशेष कार्यक्रम 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) का विमोचन समारोह 16 जून को कजाकिस्तान के राष्ट्रपति केंद्र में आयोजित हुआ।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायव ने कार्यक्रम के सफल प्रसारण पर बधाई संदेश भेजा।

इसके बाद, इस कार्यक्रम को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे पांच मध्य एशियाई देशों की मुख्यधारा की मीडिया पर प्रसारित किया गया।

'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और संवादों में उद्धृत चीनी कविता और गद्य के तत्वों का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम खुले सहयोग, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास, पारिस्थितिकी संरक्षण और सांस्कृतिक नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य मध्य एशियाई दर्शकों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचारों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भ को समझाना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में चीन और पांच मध्य एशियाई देशों के सरकारी अधिकारियों, मीडिया प्रमुखों, और विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया।

पांच मध्य एशियाई देशों के लोगों का मानना है कि ऐतिहासिक रूप से, सिल्क रोड पर यात्रा करने वाले कारवां न केवल माल का लेन-देन करते थे, बल्कि ज्ञान का भी आदान-प्रदान करते थे। आज, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सीख पहले से कहीं अधिक महत्व रखती हैं। चीन इन देशों का मित्रवत पड़ोसी और विश्वसनीय साथी है।

सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और मध्य एशियाई देशों के संबंधों को बहुत महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा एक अच्छा पड़ोसी, साझेदार, मित्र और भाई रहा है।

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा प्रस्तुत उच्च गुणवत्ता वाला कार्यक्रम 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) चीन और मध्य एशियाई देशों के लोगों के बीच दोस्ती को गहरा करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावशाली प्रयास है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच गहरे संबंधों को स्थापित करना है। शी चिनफिंग के विचारों का प्रसार इन देशों में सांस्कृतिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग के उद्धरणों में क्या सामिल है?
इन उद्धरणों में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण, लेख और संवाद शामिल हैं, जो विभिन्न विषयों पर केंद्रित हैं।
यह कार्यक्रम कब और कहाँ आयोजित हुआ?
यह कार्यक्रम 16 जून को कजाकिस्तान के राष्ट्रपति केंद्र में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
कार्यक्रम का उद्देश्य चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले