17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' कार्यक्रम मध्य एशिया में प्रसारित होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' कार्यक्रम मध्य एशिया में प्रसारित होगा?

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा निर्मित 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' कार्यक्रम का प्रसारण मध्य एशिया के पांच देशों में होने जा रहा है। यह आयोजन चीनी राष्ट्रपति के महत्वपूर्ण विचारों को साझा करेगा। जानें इस कार्यक्रम की खासियतें और इसके पीछे का उद्देश्य।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण उद्धरणों का प्रसारण मध्य एशिया में चीन के विचारों का प्रसार स्थानीय विकास में सहयोग वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए मार्ग प्रशस्त करना सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नींव पर प्रकाश डालना

बीजिंग, १५ जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मौजूदगी में होने वाले दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा विशेष रूप से निर्मित कार्यक्रम 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' सोमवार से मध्य एशिया के पांच प्रमुख देशों, जिसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं, के मुख्यधारा के मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जाएगा।

हाल के दिनों में, इन मध्य एशियाई देशों के कई मीडिया संस्थानों ने इस कार्यक्रम के प्रसारण की पूर्व सूचना जारी की है, जिसने व्यापक रूप से ध्यान आकर्षित किया है। 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' कार्यक्रम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और बातचीत में उपयोग किए गए चुनिंदा चीनी कालजयी उद्धरणों को शामिल किया गया है।

यह कार्यक्रम खुलेपन, सहयोग, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास, पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक सृजन जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य मध्य एशियाई दर्शकों के लिए शी के राष्ट्र-शासन की गहरी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नींव पर प्रकाश डालना है।

कजाकिस्तान के सबसे बड़े समाचार पत्र, काज़ाखस्तानस्काया प्रवदा ने १४ जून को अपने मुख्य पृष्ठ पर इस कार्यक्रम के प्रसारण की पूर्व सूचना प्रकाशित की। अखबार के लेख में कहा गया कि शी चिनफिंग द्वारा उपयोग किए गए कालजयी उद्धरण चीनी ज्ञान, चीनी शक्ति और चीनी भव्यता को दर्शाते हैं और उन्होंने वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है।

स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्यक्रम के प्रसारण में गहरी रुचि दिखाई है। उन्होंने सीएमजी के संवाददाता को बताया कि उनका मानना है कि यह कार्यक्रम स्थानीय विकास के लिए नए अनुभव प्रदान करेगा और चीन-मध्य एशिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में सहायक होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कार्यक्रम चीन और मध्य एशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें शी चिनफिंग के विचारों को साझा किया जाएगा, जो कि न केवल चीन के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह कार्यक्रम किस तारीख से प्रसारित होगा?
यह कार्यक्रम सोमवार से प्रसारित होगा।
इस कार्यक्रम में किन देशों के मीडिया शामिल हैं?
इस कार्यक्रम में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के मीडिया शामिल हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य शी चिनफिंग के विचारों को साझा करना और स्थानीय विकास के लिए नए अनुभव प्रदान करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले