15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी टीम ने यूनिवर्सियाड में एक ही दिन में 5 स्वर्ण पदक जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी टीम ने यूनिवर्सियाड में एक ही दिन में 5 स्वर्ण पदक जीते?

सारांश

बीजिंग में आयोजित 2025 राइन-रूहर विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में, चीनी प्रतिनिधिमंडल ने एक ही दिन में 5 स्वर्ण पदक जीते हैं। जानें इस प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

चीनी टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते।
ताइक्वांडो में 2 स्वर्ण पदक मिले।
डाइविंग में भी शानदार प्रदर्शन किया गया।
अमेरिकी टीम अभी भी पदक तालिका में पहले स्थान पर है।
प्रतियोगिता में चीनी प्रतिनिधिमंडल की सफलता का जश्न मनाना चाहिए।

बीजिंग, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। 2025 राइन-रूहर विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में, चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कुल 5 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीते, जिसमें ताइक्वांडो और डाइविंग में दो-दो स्वर्ण पदक शामिल थे।

तीन दिनों के इंतजार के बाद, चीनी प्रतिनिधिमंडल ने अंततः ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में मा चिंगयुए ने जर्मन खिलाड़ी सुपारदा किस्कार्ट को 2:0 से हराया और 67 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में शिंग च्यानी ने स्पेनिश खिलाड़ी लीना रेयेस को भी 2:0 से पराजित किया।

पिछले दिन पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफॉर्म डाइविंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के बाद, चेंग च्युनची और मो योंगहुआ ने पुरुषों की डबल 10 मीटर प्लेटफॉर्म स्पर्धा में भाग लिया और 437.31 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जो दूसरे स्थान पर रहने वाली मेजबान जोड़ी से 36.57 अंक अधिक था।

एक और स्वर्ण पदक डाइविंग स्पर्धा में महिलाओं की 10 मीटर प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता में आया। लू वेई ने इस स्पर्धा में 400.35 अंकों के साथ अपना दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

वर्तमान में, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 13 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल 9 स्वर्ण, 12 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल 7 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें गर्व है कि चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 2025 राइन-रूहर विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में इतनी शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल खेलों में हमारी क्षमता को दर्शाता है, बल्कि हमें वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान भी देता है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीनी टीम ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
चीनी टीम ने 2025 राइन-रूहर विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में कुल 5 स्वर्ण पदक जीते।
ताइक्वांडो में किसने स्वर्ण पदक जीता?
मा चिंगयुए और शिंग च्यानी ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीते।
चीनी प्रतिनिधिमंडल की पदक तालिका में स्थिति क्या है?
चीनी प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में 9 स्वर्ण , 12 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले