26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने युनिवर्सियाड में ट्रैक एंड फील्ड में पहला स्वर्ण पदक जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने युनिवर्सियाड में ट्रैक एंड फील्ड में पहला स्वर्ण पदक जीता?

सारांश

बीजिंग में 2025 राइन-रूहर विश्व विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में, चीनी प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैक एंड फील्ड में पहला स्वर्ण पदक जीता। शू हेंग की लंबी कूद ने उन्हें स्वर्ण दिलाया, और चाओ शांग ने टेबल टेनिस में विजय प्राप्त की। जानिए इस प्रतियोगिता के और भी रोचक तथ्य!

मुख्य बातें

शू हेंग की लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
चाओ शांग ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता।
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कुल 2 स्वर्ण पदक जीते।
पदक तालिका में अमेरिका पहले स्थान पर है।
चीनी एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बीजिंग, 25 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। 2025 राइन-रूहर विश्व विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन खेलों में, 24 जुलाई को चीनी प्रतिनिधिमंडल ने दो स्वर्ण पदक जीते। शू हेंग ने पुरुषों की लंबी कूद प्रतियोगिता में जीत हासिल की, जो कि इस प्रतियोगिता में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला ट्रैक एंड फील्ड स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही, चाओ शांग ने महिला एकल टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीती।

ट्रैक एंड फील्ड के क्षेत्र में, चीनी एथलीट शू हेंग ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जापान के फुजिवारा ताकाकी ने 8.00 मीटर के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। जर्मनी के लुका हेडेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फ़ाइनल में, चीनी एथलीट शिंग च्याल्यांग ने 20.08 मीटर के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण अफ़्रीकी एथलीट एडेन स्मिथ ने 20.25 मीटर के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

महिला एकल टेबल टेनिस फ़ाइनल में, चाओ शांग ने चीनी ताइपे की हुआंग युयी को 4:0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। सुन चेंग और वांग श्याओथोंग ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल में कांस्य पदक जीते।

पदक तालिका में, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 28 स्वर्ण, 20 रजत और 25 कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल 21 स्वर्ण, 21 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने 15 स्वर्ण, 9 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेष रूप से ट्रैक एंड फील्ड में। यह न केवल खेलों में उनकी मेहनत और संघटन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी बढ़ती काबिलियत को भी। चीनी प्रतिनिधिमंडल की सफलता निश्चित रूप से उनके प्रयासों का परिणाम है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन ने कौन से खेलों में स्वर्ण पदक जीते?
चीन ने ट्रैक एंड फील्ड और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते।
शू हेंग ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
शू हेंग ने पुरुषों की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
चाओ शांग ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?
चाओ शांग ने महिला एकल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
चीन का पदक तालिका में स्थान क्या है?
चीन दूसरे स्थान पर है, उनके पास 21 स्वर्ण, 21 रजत और 7 कांस्य पदक हैं।
अमेरिका का पदक तालिका में स्थान क्या है?
अमेरिका पहले स्थान पर है, उनके पास 28 स्वर्ण, 20 रजत और 25 कांस्य पदक हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले