10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में रजत पदक जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में रजत पदक जीता?

सारांश

टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीनी खिलाड़ी वांग चाओचाओ ने स्वर्ण पदक के लिए कड़ी टक्कर दी। जानें कैसे उन्होंने रजत पदक जीता और उनकी टीम ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

मुख्य बातें

वांग चाओचाओ ने 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीता।
चीनी रिले टीम ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
ब्राज़ील के कैओ बोनफिम ने स्वर्ण पदक जीता।

बीजिंग, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 सितंबर को, चीनी एथलीट वांग चाओचाओ ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक का पुरस्कार जीता। हालांकि, चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

उसी दिन सुबह, वांग चाओचाओ ने 1 घंटा 18 मिनट 43 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। ब्राज़ील के खिलाड़ी कैओ बोनफिम ने केवल 8 सेकंड की बढ़त से स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि स्पेन के पोल म्कग्राथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी आत्मविश्वास बढ़ाया। उस शाम के प्रारंभिक मुकाबलों में, ल्यांग पाओथांग, चांग छिनींग, ल्यो खैई, और कुओ लोंग्यु की टीम ने 3:00.77 का समय निकाला, जो मई में क्वांगचो में आयोजित विश्व ट्रैक एंड फील्ड रिले प्रतियोगिता में बनाए गए 3:01.87 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना सुखद है कि हमारे एथलीट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वांग चाओचाओ का रजत पदक और रिले टीम की प्रगति हमें यह बताती है कि चीन का एथलेटिक्स क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वांग चाओचाओ ने कब रजत पदक जीता?
वांग चाओचाओ ने 20 सितंबर को टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले