चीनी कुश्ती खिलाड़ी श्ये मंगयु ने 59 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, १० अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित २०२६ एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में, चीनी खिलाड़ी श्ये मंगयु ने ९ अप्रैल को महिला फ्री स्टाइल ५९ किलो वर्ग के फाइनल में जापानी प्रतियोगी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, महिला फ्री स्टाइल ५५ किलो वर्ग में ली युशुएं ने रजत पदक जीता।
५९ किलो वर्ग के फाइनल के पहले हाफ में श्ये मंगयु और उनकी प्रतिद्वंद्वी के बीच २-२ की बराबरी रही। दूसरे हाफ में, श्ये मंगयु ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को सीमा के बाहर धक्का देकर और टेकडाउन एवं सुपलेक्स तकनीक से अपनी बढ़त बनाई और अंततः ८-६ से अपनी प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस चैंपियनशिप में अन्य चीनी खिलाड़ियों ने भी सफलता हासिल की। फंग चीछी, ली त्सेलू और ली वनची ने क्रमशः महिला फ्री स्टाइल के ५०, ६८ और ७६ किलो वर्ग में कांस्य पदक जीते।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)