24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीएम मोहन यादव का जोरदार दावा: इस बार बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएम मोहन यादव का जोरदार दावा: इस बार बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

सारांश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। जानें क्या कहा उन्होंने भाजपा की जीत के बारे में।

मुख्य बातें

सीएम मोहन यादव ने भाजपा की जीत का दावा किया।
रोड शो में जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की गई।
टीएमसी सरकार पर 'जंगल राज' का आरोप लगाया गया।
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की आलोचना की गई।
बंगाल में विकास और सुशासन के पक्ष में जनसमर्थन की बात की गई।

मेदिनीपुर, १८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह रोड शो सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सीएम ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

रोड शो के दौरान राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए, सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा और उसके उम्मीदवार दिलीप घोष के लिए प्रचार करने आया हूँ। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूँ कि भाजपा इस बार बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

सीएम ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने यह तय कर लिया है कि वे ‘जंगल राज’ से मुक्ति चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और बंगाल भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगा।

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होकर जनता से अपील की कि वे उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाने में मदद करें। बंगाल की जागरूक जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। जनसमर्थन का उमड़ता उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में बंगाल में कमल अवश्य खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बंगाल को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त करने का मन बना लिया है।

दूसरी ओर, संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। संसद में महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की माताओं-बहनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय पर अवश्य देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम मोहन यादव ने किसके समर्थन में रोड शो किया?
सीएम मोहन यादव ने भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो किया।
क्या सीएम का दावा है कि भाजपा बंगाल में जीतने जा रही है?
हाँ, सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।
सीएम ने टीएमसी सरकार पर क्या आरोप लगाए?
सीएम ने टीएमसी सरकार पर 'जंगल राज' का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है।
महिला आरक्षण बिल के बारे में सीएम का क्या कहना था?
सीएम मोहन यादव ने महिला आरक्षण बिल के गिरने को कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के तौर पर बताया।
बंगाल में बदलाव की तैयारी के बारे में सीएम ने क्या कहा?
सीएम ने कहा कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त होने के लिए तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले