क्या सीएम नीतीश कुमार ने पटना जिले के मरांची महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया?

Click to start listening
क्या सीएम नीतीश कुमार ने पटना जिले के मरांची महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया?

सारांश

पटना जिले के मरांची महादलित टोला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय विकास योजनाओं की घोषणा की और लोगों को शुभकामनाएं दीं। जानिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में क्या कहा मुख्यमंत्री ने!

Key Takeaways

  • गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और विकास योजनाओं का ऐलान
  • सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण
  • किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का जीर्णोद्धार
  • मुख्यमंत्री का महादलित टोला में नियमित दौरा
  • भाईचारे और सद्भाव का संदेश

पटना, २६ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला का दौरा किया और गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टोले के प्रमुख सिद्धेश्वर मांझी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर हम सब एकत्रित हुए हैं और सिद्धेश्वर मांझी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया है।

उन्होंने कहा, "हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं महादलित टोला में आता हूँ, और वर्षों से यहाँ झंडोत्तोलन समारोह में भाग लेता हूँ। यह कार्यक्रम पहली बार २०११ में आयोजित किया गया था। आज आपके महादलित टोला में आकर मुझे खुशी हो रही है। यहाँ पर विकास के अनेक कार्य किए गए हैं।"

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग को सुनते हुए कहा कि यहाँ एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा, राज्य उच्च पथ-७८ तक सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मध्य विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस पंचायत के सभी आहर और पईन का जीर्णोद्धार होगा, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कामना है कि समाज में सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बना रहे। बिहार लगातार विकास कर रहा है। अगले ५ वर्षों में और अधिक कार्य होंगे जिससे बिहार आगे बढ़ेगा। केंद्र का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंधता एवं दृष्टिहानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कपिल पासवान और सुंदरी देवी को चश्मा प्रदान किया।

कार्यक्रम में सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, ग्राम पंचायत अकौना की मुखिया मुन्नी देवी सहित सभी पंचायत के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Point of View

बल्कि यह विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

सीएम नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम में क्या कहा?
उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकास योजनाओं की घोषणा की।
क्या विकास कार्यों की घोषणा हुई?
हाँ, सामुदायिक भवन, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की योजना बनाई गई।
कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित थे?
कार्यक्रम में सांसद संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Nation Press