27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी में दंगाइयों और उनके समर्थकों के सामने आजीविका का संकट है? : सीएम योगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी में दंगाइयों और उनके समर्थकों के सामने आजीविका का संकट है? : सीएम योगी

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों के लिए आजीविका के संकट की बात की है, जबकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह बयान उन्होंने अयोध्या में विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान दिया।

मुख्य बातें

दंगाइयों की आजीविका पर संकट है।
प्रदेश में नौजवानों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
45 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश में हो रहा है।
प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का संकल्प।
अयोध्या में विकास कार्यों का उद्घाटन।

गोरखपुर, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके समर्थकों पर आजीविका का संकट है, जबकि नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

सीएम योगी ने अयोध्या में नकहा रेलवे ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश और इस नए प्रदेश का नया गोरखपुर है। नए प्रदेश के लिए बीमारू से ब्रेक थ्रू और ब्रेक थ्रू से पहचान की एक रीकोडिंग प्रक्रिया के साथ अब उत्तर प्रदेश आगे बढ़ चला है। ऐसे में स्वाभाविक है कि परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता के लोग इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "जो दंगाइयों के हमपरस्त थे और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। आज जब दंगाई अपने बिल के अंदर घुस चुका है, और जो घुसना नहीं चाहता था, जब प्रदेश को दंगामुक्त करने का कार्य किया गया तो दंगाइयों के सभी हमदर्द परेशान हो चुके हैं। वे इसलिए परेशान हैं, क्योंकि उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। हमने आजीविका के अवसर नौजवानों को देने का काम किया।"

सीएम योगी ने कहा, "हमने नौजवानों को सरकारी नौकरी भी दी है और बेहतरीन वातावरण बनाकर प्रदेश में निवेश की एक नई बहार भी लाई है। प्रदेश में निवेश तब आता है, जब सुरक्षा और अच्छा इन्फ्रास्टचर का माहौल होता है। जब स्केल को स्किल में बदलकर नौजवानों को उन्हीं के गांव, जनपद और प्रदेश में नौकरी की सुविधा प्राप्त होती है, तो निवेश आता है। हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में आया हुआ 45 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव प्रदेश के अंदर डेढ़ करोड़ से अधिक नौजवानों के लिए नौकरी की गारंटी का दस्तावेज है। प्रदेश के नौजवानों को इसके माध्यम से नौकरी मिल रही है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सभी को 2017 के बाद से डबल इंजन की यात्रा को याद रखना होगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भय, आतंक, उपद्रव, अराजकता, बीमारी और दंगे थे। न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी सुरक्षित था। वे कौन लोग हैं, जो जाति की राजनीति करते हैं। जाति के नाम पर अपने परिवार की बात करते हैं। नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते थे। इन लोगों ने प्रदेशवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। इनके कारण प्रदेश अपनी पहचान का मोहताज था।"

उन्होंने कहा, "आज पीएम मोदी के नेतृत्व में समस्या नहीं बल्कि समाधान की बात होती है। अब माफिया और मच्छर नहीं, बल्कि गोरखपुर की विश्वस्तरीय सड़कें, एम्स, फर्टलाइजर, मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्वविद्यालय, पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस गोरखपुर की पहचान है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो प्रदेश की सुरक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम योगी ने दंगाइयों के खिलाफ क्या बयान दिया?
सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों और उनके समर्थकों को आजीविका का संकट है, जबकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में निवेश के आंकड़े क्या हैं?
उत्तर प्रदेश में 45 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है, जो डेढ़ करोड़ से अधिक युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले