कांग्रेस का असली चेहरा: चुनाव हारने पर जनता को अपमानित करना, कन्हैया कुमार पर शहजाद पूनावाला की तीखी प्रतिक्रिया
सारांश
Key Takeaways
- शहजाद पूनावाला ने कन्हैया कुमार की टिप्पणियों की आलोचना की।
- कांग्रेस ने चुनाव हारने पर जनता को गालियाँ देने की प्रवृत्ति अपनाई है।
- पूनावाला ने कांग्रेस को देशविरोधी बताया।
- कन्हैया कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- गुजरातियों को अपमानित करने का बयान विवाद का कारण बना।
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कन्हैया कुमार द्वारा गुजरात पर की गई टिप्पणियों और कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई के भाजपा के मतदाताओं को 'मूर्ख' कहने के बयान की तीखी आलोचना की।
शहजाद पूनावाला ने राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में कहा कि यह कोई मोहब्बत की दुकान नहीं है, बल्कि नफरत का अड्डा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले गुजरात और उत्तर भारत के लोगों को अनपढ़ और गंवार कहा और फिर माफी मांगने का दिखावा किया। यह संयोग नहीं है, बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह का अपमानजनक भाषा कन्हैया कुमार ने गुजरातियों के लिए इस्तेमाल किया है, क्या गुजरात कांग्रेस इससे सहमत है? क्या असम के बारे में उनके बोलने से असम कांग्रेस के नेता सहमत हैं? यह दिखाता है कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो जनता को गालियाँ देने, लड़ाई झगड़ा करने और जाति-धर्म के विवाद खड़ा करने की प्रवृत्ति उनकी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने हुसैन दलवाई के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
पूनावाला ने कहा कि अब कांग्रेस मोदी विरोध में देशविरोधी बनती जा रही है।
उन्होंने कहा कि 'जनता का अपमान करना' अब कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने भाजपा को वोट देने वाली जनता को गालियाँ दी हैं। यह सोचते हैं कि वे जनता से ऊपर हैं और परिवार को लोकतंत्र से ऊपर मानते हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता को जनार्दन मानते हैं और हम खुद को सेवक समझते हैं, जबकि कांग्रेस जनता को नौकर समझती है और खुद को मालिक। जनता को अनपढ़ कहना और गालियाँ देना अब कांग्रेस का चरित्र बन चुका है।
गौरतलब है कि कन्हैया कुमार के गुजरात के लोगों पर दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने गुजरातियों को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया और चुनावी राज्य से उन्हें बाहर निकालने की अपील की।
कन्हैया कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक राजनीतिक रैली में गुजरातियों पर तंज कसते हुए दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यह रैली असम चुनावों से पहले हुई थी।
कन्हैया कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब पत्रकारों ने मुझसे विधानसभा चुनावों में घुसपैठियों के मुद्दे पर सवाल पूछा, तो मैंने कहा, 'सबसे बड़ा घुसपैठिया तो गुजरात से आया है। लोगों को उसे, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ, राज्य से बाहर निकाल देना चाहिए।"