दक्षिणी दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी

Click to start listening
दक्षिणी दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी

सारांश

दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। यह घटना पुरानी दुश्मनी के चलते हुई। जानें पूरी कहानी!

Key Takeaways

  • घटना में पिता-पुत्र की हत्या हुई।
  • आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • वारदात पुरानी दुश्मनी के कारण हुई।
  • जांच जारी है और एफआईआर दर्ज की गई है।
  • समाज में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक पिता और उसके पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी और पहले के विवादों का हाथ है।

डीसीपी ने जानकारी दी कि शुक्रवार की रात लगभग 09:30 बजे सीआर पार्क पुलिस को साकेत के मैक्स अस्पताल से सूचना मिली कि सीआर पार्क के अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट में तीन लोगों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (2) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके चचेरे भाई राहुल का इलाज चल रहा है। पुलिस को यह पता चला कि तारा अपार्टमेंट में रहने वाले आरोपी असद ने पीड़ितों पर हमला किया था। पुलिस ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक अलग स्थान पर ले जाकर चाकू से हमला किया।

सुनीता नाम की एक महिला ने कहा कि रोहन को पहले भी चाकू मारा गया था, लेकिन उस समय मामला आपसी सहमति से समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रोहन तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

Point of View

NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

सीआर पार्क में क्या हुआ था?
सीआर पार्क में एक पिता और उसके बेटे पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?
आरोपी को घटना के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
इस हमले के पीछे का कारण क्या था?
यह हमला पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ है।
क्या इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हाँ, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।
क्या पहले भी ऐसे मामले घटित हो चुके हैं?
हाँ, इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चाकू से हमले की घटनाएं हुई हैं।
Nation Press