26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक युवक की चाकू से हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक युवक की चाकू से हत्या हुई?

सारांश

उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। मोहम्मद लुकमान की हत्या के पीछे आपसी रंजिश का संदेह है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानें इस घटना के बारे में और क्या कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बातें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक युवक की हत्या हुई।
घटना भागीरथी विहार में हुई।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
आरोपियों की तलाश जारी है।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में एक बार फिर से अपराध की घटना हुई है। गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे, एक 19 वर्षीय युवक, मोहम्मद लुकमान की चाकू से हत्या कर दी गई।

घटना उस समय हुई जब मोहम्मद लुकमान भागीरथी विहार स्थित एक कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा था। उसी दौरान, तीन से चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और लुकमान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी रंजिश होने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही हत्याओं के कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। ऐसी घटनाओं के चलते दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है, जिससे इस संवेदनशील क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर, महिंद्रा पार्क थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गुलाब आलम को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना एक बार फिर से यह दर्शाती है कि दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और पुलिस प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का संदेह जताया है।
क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
अभी तक आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
क्या स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं?
हाँ, इस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले