26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली के बवाना में निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर ढहने से मजदूर घायल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली के बवाना में निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर ढहने से मजदूर घायल

सारांश

दिल्ली के बवाना में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में स्लैब ढहने से कई मजदूर घायल हो गए हैं। राहत कार्य जारी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानें इस हादसे की विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

बवाना में फैक्ट्री का लेंटर गिरा कई मजदूर घायल एनडीआरएफ और पुलिस का राहत कार्य प्रारंभिक जांच में लापरवाही का संकेत घायलों का इलाज जारी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सोमवार दोपहर को दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ, जब एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की बेसमेंट का लेंटर अचानक गिर गया। इस घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से तीन के घायल होने की पुष्टि हुई है।

राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री के बेसमेंट में स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। अचानक पूरी स्लैब ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शी जीशान ने बताया कि दोपहर करीब सवा एक से डेढ़ बजे के बीच बहुत तेज आवाज आई। हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरी लिंटर गिर गई थी। हमने तुरंत कुछ लोगों को बाहर निकाला, लेकिन एक व्यक्ति पूरी तरह से नीचे फंसा हुआ था, जिसे निकालने में लगभग डेढ़ घंटा लगा। जीशान ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि सेटरिंग सही तरीके से नहीं की गई थी, जिसके कारण यह घटना हुई।

एक अन्य चश्मदीद ने भी ठेकेदार की लापरवाही को इस हादसे का कारण बताया। उनके अनुसार, घटना के समय कई मजदूर लंच पर गए हुए थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया, अन्यथा हताहतों की संख्या अधिक हो सकती थी।

घटनास्थल पर घायल सभी मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक तौर पर यह घटना निर्माण में लापरवाही का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस हादसे में कोई जान गंवाई गई?
इस हादसे में किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई मजदूर घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज कहाँ हो रहा है?
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की वजह क्या है?
प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि सेटरिंग सही तरीके से नहीं की गई थी।
क्या इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है?
जी हां, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या बचाव कार्य जारी है?
हाँ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले