दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर: महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या क्यों हुई?

Click to start listening
दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर: महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या क्यों हुई?

सारांश

दिल्ली के करावल नगर में रक्षाबंधन के दिन हुई त्रासदी ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या ने सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह कर्ज के कारण हुआ? जानिए पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • ट्रिपल मर्डर की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
  • महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या हुई।
  • पुलिस का शक पति प्रदीप पर है।
  • आर्थिक तनाव के कारण अपराध बढ़ रहे हैं।
  • दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। रक्षाबंधन के दिन एक महिला और उसकी दो बच्चियों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को इस ट्रिपल मर्डर में महिला के पति पर शक है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति ने ही अपनी पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या की। बच्चियों की उम्र क्रमशः 5 और 7 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, और उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपी का नाम प्रदीप बताया जाता है।

इस मामले में पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति पर काफी कर्ज था, और संभवतः इसी कारण उसने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हत्या के पीछे की ठोस वजह जानने की उम्मीद है।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

इससे पहले, दिल्ली में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय कपिल नाम के युवक पर गोली चलाई। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि नंद नगरी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान शिवम यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि मृतक के साथ उसका पुराना विवाद था।

Point of View

NationPress
16/02/2026

Frequently Asked Questions

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति पर काफी कर्ज था, जिससे तनाव बढ़ा और संभवतः हत्या हुई।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या आरोपी पति फरार है?
हाँ, आरोपी पति प्रदीप घटना के बाद से फरार है।
Nation Press