11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में दो दोस्तों की चाकू से हत्या, तिलक नगर में डबल मर्डर की घटना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में दो दोस्तों की चाकू से हत्या, तिलक नगर में डबल मर्डर की घटना?

सारांश

दिल्ली के तिलक नगर में दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने एक खौफनाक डबल मर्डर की घटना को जन्म दिया है। संदीप और आरिफ ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल बना रही है। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दिल्ली में दो दोस्तों के बीच चाकू से हमला हुआ।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाके में डर का माहौल है।
पिछले कुछ दिनों में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।

नई दिल्ली, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में डबल मर्डर की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अच्छे दोस्त एक-दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बैठे। इस हमले में दोनों की मौत हो गई।

यह मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप और आरिफ नामक ये व्यक्ति अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इस विवाद के चलते दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, ये दोनों दोस्त तिलक नगर थाना क्षेत्र में ख्याला बी ब्लॉक में अपने परिवार और बच्चों के साथ निवास कर रहे थे। संदीप का प्रॉपर्टी का व्यवसाय था और वह पूर्व में ट्रेनर भी रह चुका है।

हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि संदीप और आरिफ के बीच झगड़ा किस कारण से हुआ और यह खूनी घटना किस प्रकार घटित हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है।

तिलक नगर पुलिस स्टेशन इस मामले की गहन जांच कर रहा है। इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त है।

दिल्ली में हाल के दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले, 8 जुलाई को दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया था, जहां नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती और उसकी सहेली की लाशें मिली थीं। पुलिस के अनुसार, चाकू से वार कर दोनों को मार डाला गया था।

हालांकि, पुलिस ने इस डबल मर्डर केस को 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

इसी प्रकार, 3 जुलाई को दिल्ली के लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में डबल मर्डर की घटना कब हुई?
यह घटना 14 जुलाई को तिलक नगर में हुई।
क्या इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की?
हाँ, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
दोस्तों के बीच झगड़ा किस कारण से हुआ?
झगड़े के कारण का अभी पता नहीं चला है।
क्या हाल के दिनों में दिल्ली में और भी हत्या की घटनाएं हुई हैं?
जी हाँ, हाल ही में दिल्ली में कई हत्या की घटनाएं सामने आई हैं।
क्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया?
इस घटना में आरोपी की पहचान अभी नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले