20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली के मालवीय नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला क्यों हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली के मालवीय नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला क्यों हुआ?

सारांश

दिल्ली के मालवीय नगर में खिड़की एक्सटेंशन के जे ब्लॉक में चाकू से हमला हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना स्थानीय लोगों में दहशत फैला रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। इस गंभीर घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

दिल्ली के मालवीय नगर में चाकू से हमला हुआ है।
एक युवक की मौत हो गई है।
दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना घटी। खिड़की एक्सटेंशन के जे ब्लॉक में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खिड़की एक्सटेंशन के जे ब्लॉक में दो युवकों पर हमला हुआ है और दोनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद मदन मोहन मालवीय अस्पताल से खबर आई कि अस्पताल में लाए गए एक घायल शख्स की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस हमले में मारे गए युवक की पहचान खिड़की एक्सटेंशन निवासी विवेक (11) के रूप में हुई। मूल रूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला विवेक एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उसका शव ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

वहीं दूसरे युवक की पहचान गुप्ता कॉलोनी, खिड़की एक्सटेंशन निवासी अमन (21) हुई। अमन डीएलएफ में काम करता था। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक सुबह एक और कॉल आई, जिसमें बताया गया कि चार लड़कों के हाथ खून से सने थे और चाकू लिए हुए थे और लूटपाट के बाद भागे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इन्हीं चारों ने विवेक और अमन पर हमला किया था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जांच में पता चला कि यह हमला सुनियोजित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इलाके में रहने वाले लोगों को शांतिपूर्ण माहौल मिले और उन्हें दहशत के साए जीने के लिए विवश न होना पड़े।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन स्थानीय निवासियों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें इस बात की आवश्यकता है कि हम अपने समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करें।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतक की पहचान क्या है?
मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो खिड़की एक्सटेंशन का निवासी था।
क्या पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है?
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी रखे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
क्या यह हमला सुनियोजित था?
जांच में पता चला है कि यह हमला सुनियोजित हो सकता है।
अमन का इलाज कहाँ चल रहा है?
अमन का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
स्थानीय लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले