क्या महरौली में पुलिस ने बदमाश कनिष्क उर्फ कुकू को गिरफ्तार किया?
सारांश
मुख्य बातें
महरौली, 25 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाश कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को पकड़ने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने महरौली के पास बदमाश को रोका, उसने पुलिस पर गोली चला दी।
बदमाश ने पुलिसहेड कांस्टेबल रविंद्र घायल हो गए। अन्य दो पुलिसकर्मियों के ब्लडप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में महरौली थाना की पुलिस ने चार राउंड फायरिंग कर बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ कई मामले आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दर्ज हैं।
घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है, जिसे आरोपी वारदात के दौरान उपयोग कर रहा था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह ज्ञात किया जा सके कि वह हाल में किन वारदातों में शामिल था और हथियार कहां से लाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इसके ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल और बदमाश विशाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। विशाल के साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इससे पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं।