11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में सस्ते पैकेज के नाम पर पिता-पुत्री ने लाखों का फ्रॉड किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में सस्ते पैकेज के नाम पर पिता-पुत्री ने लाखों का फ्रॉड किया?

सारांश

दिल्ली में पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा फर्जी एयर टिकट और होटल वाउचर के जरिए लाखों का फ्रॉड करने की घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कई शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है। क्या यह एक बड़ा ट्रैवल फ्रॉड है?

मुख्य बातें

पिता-पुत्री की जोड़ी ने लाखों की ठगी की।
फर्जी एयर टिकट और होटल वाउचर का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं।
जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।
पीड़ितों को अपने पैसे वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने पर्यटकों और ट्रैवल एजेंटों को फर्जी एयर टिकट और होटल वाउचर के नाम पर धोखा देने वाले पिता-पुत्री की जोड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह बड़ा ट्रैवल फ्रॉड तब सामने आया जब शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।

आरोपियों की पहचान संदीप चौधरी और उनकी बेटी मलिका चौधरी के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे भारी डिस्काउंट का झांसा देकर लोगों से पैसे लेते थे और ना तो टिकट जारी करते थे, ना होटल बुकिंग करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।

13 नवंबर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़ित से सिंगापुर यात्रा के लिए सस्ते टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर लगभग 8 लाख रुपये हड़प लिए गए। भुगतान के बाद आरोपियों ने यात्रा रद्द करने के लिए दबाव बनाया और बाद में कोई रिफंड नहीं किया। लगातार अनुरोध के बावजूद, उन्होंने पीड़ित से संपर्क बंद कर दिया।

गुरुग्राम के व्यवसायी और ट्रैवल एजेंसी के मालिक आशीष जैन ने बताया कि वह भी इस धोखाधड़ी का शिकार बने। जैन के अनुसार, मलिका चौधरी ने व्यावसायिक अवसर का भरोसा देकर पहले विश्वास जीता और फिर बड़े पैमाने पर एयर टिकटों का ऑर्डर दिया। जैन ने अपनी क्रेडिट लाइन से बुकिंग पूरी की, लेकिन भुगतान नहीं मिला। उनके अनुसार, दोनों आरोपियों ने बाद में कॉल उठाना बंद कर दिया और उन्हें ब्लॉक कर दिया। इस मामले की एफआईआर आनंद विहार थाने में दर्ज है। ठगी की राशि लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरी शिकायत में ध्रुव गोयल और उनके भाई से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी का उल्लेख है। पीड़ित ने बताया कि स्विट्ज़रलैंड यात्रा के लिए सस्ते टिकट और होटल बुकिंग का ऑफर देकर रकम लेते ही आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। बाद में पता चला कि कोई बुकिंग की ही नहीं गई।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि उपयुक्त धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए विशेष टीमें तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन समाज के तौर पर भी हमें एक-दूसरे को सचेत करना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले