24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 विश्व कप: '250 का स्कोर पार करने का लक्ष्य, विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप: '250 का स्कोर पार करने का लक्ष्य, विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान'

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी विस्फोटक पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। वे 250 का स्कोर पार करने का लक्ष्य रखते हैं। जानें उनके विचार।

मुख्य बातें

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली।
उन्होंने 16 गेंदों पर 44 रन बनाए।
टीम का लक्ष्य 250 का स्कोर पार करना है।
उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखने की बात की।
उनकी मानसिकता ने टीम को प्रेरित किया।

चेन्नई, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में तिलक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आलोचकों को चुप करा दिया।

इस मैच में तिलक को बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर की बजाय छठे नंबर पर भेजा गया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। तिलक की इस पारी ने न केवल भारत का स्कोर 256 तक पहुंचाया, बल्कि उन्होंने अपना आत्मविश्वास और टीम इंडिया मैनेजमेंट का भरोसा भी हासिल किया।

मैच के बाद तिलक ने कहा, "जब ओपनर शानदार शुरुआत करते हैं, तो वह कॉन्फिडेंस नंबर 3, 4 और 5 के लिए भी होता है। संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत की और सभी ने उसी तरह की बल्लेबाजी की। हम पावरप्ले में तीन या चार विकेट गंवाने के बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे। हम विरोधी गेंदबाजों में यह डर पैदा करना चाहते थे कि हम हर गेंद पर हिट के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने गेम से पहले चर्चा की थी कि हम अच्छी सोच के साथ खेलेंगे। हमने पिछले साल के टी20 क्रिकेट का अंदाज देखा है। हमने पुराने वीडियो देखे जिससे हमें आत्मविश्वास मिला। हमने एक टीम के रूप में अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया था।"

अपने बल्लेबाजी क्रम और बदलते अंदाज पर तिलक ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि टीम को जो चाहिए, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैंने मुंबई इंडियंस के लिए भी यही रोल निभाया है। मैंने भारतीय टीम के कुछ मैचों में भी ऐसा किया है। विकेट गिरने के बाद अगली गेंद पर छक्के और चौके मारने का मेरा प्रयास रहता है।"

तिलक ने कहा, "हमने वही क्रिकेट खेला जो पिछले साल से खेलते आ रहे हैं। वही इरादा हम अगले गेम में भी रखना चाहते हैं। हम आगे के मैचों में भी 250 के स्कोर को पार करने की कोशिश करेंगे।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने रन बनाए?
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए।
तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में क्या बदलाव किए?
तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता को बनाए रखा और हर गेंद पर हिट करने का प्रयास किया।
क्या तिलक वर्मा ने टीम के लिए भूमिका निभाई?
हां, तिलक ने टीम को जो भी जरूरत थी, उसी के अनुसार अपनी भूमिका निभाई।
तिलक वर्मा का अगला लक्ष्य क्या है?
तिलक वर्मा का अगला लक्ष्य 250 के स्कोर को पार करना है।
तिलक वर्मा ने किस टीम के लिए खेला है?
तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए भी खेला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 घंटे पहले
  2. 2 दिन पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले