23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: तिलक वर्मा के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव से मिली नई जीवनरेखा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: तिलक वर्मा के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव से मिली नई जीवनरेखा

सारांश

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा का बैटिंग ऑर्डर में बदलाव उनके लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। जानें इस बदलाव के पीछे का कारण और तिलक की शानदार पारी के बारे में।

मुख्य बातें

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 रन बनाए।
बैटिंग ऑर्डर में बदलाव ने तिलक के लिए सफलता लाई।
भारतीय टीम ने 256 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
हार्दिक पांड्या और तिलक की साझेदारी ने मैच को बदल दिया।
अभिषेक शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में तिलक वर्मा ने कुल 107 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट को लेकर उठते सवालों के बीच, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा पर काफी दबाव था। बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और चारों ओर आलोचना का माहौल था। लेकिन, गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम प्रबंधन ने तिलक के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया, जो उनके लिए सफलता साबित हुआ। ऑर्डर में 'डिमोशन' तिलक के लिए परफॉर्मेंस में 'प्रमोशन' के रूप में आया।

तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 275 के स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 4 छक्के लगाए। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस मैच में तिलक #6 पर बल्लेबाजी करने आए, जबकि इससे पहले वे हमेशा #3 पर खेलते थे। पहले के मैचों में उन्होंने क्रमशः 25, 25, 25, 31 और 1 रन बनाए थे। लेकिन, कप्तान और टीम प्रबंधन का यह प्रयोग तिलक के लिए वरदान साबित हुआ।

तिलक ने अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर केवल 31 गेंदों में 84 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा और सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। तिलक के अलावा, हार्दिक पांड्या ने भी 217 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा पहली बार लय में नजर आए और उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने उनकी बल्लेबाजी में निखार लाया। यह प्रयोग टीम के लिए लाभकारी साबित हुआ और उम्मीद की किरण बनी।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने रन बनाए?
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों में 44 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा का बैटिंग ऑर्डर क्या था?
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ #6 पर बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल कितने रन बनाए?
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 256 रन बनाए।
हार्दिक पांड्या ने कितने रन बनाए?
हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले