क्या दिल्‍ली में सेवा पखवाड़े के पहले दिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्‍ली में सेवा पखवाड़े के पहले दिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। जानिए इस कार्यक्रम के महत्व और योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा।
दिल्ली सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी।
गृह मंत्री अमित शाह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सफाई अभियान में भागीदारी का आग्रह किया गया है।

नई दिल्‍ली, १३ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनमदिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। यह सेवा पखवाड़ा १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक चलेगा। इस क्रम में दिल्‍ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इस अवधि में कई जनकल्‍याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेगी।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। इस अवसर पर, दिल्ली सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी। पहले दिन त्यागराज स्टेडियम में इन योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिसे गृह मंत्री अमित शाह जनता को समर्पित करेंगे। इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य है कि जनता को केंद्र सरकार द्वारा दिल्‍ली के लिए लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाए।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "१७ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा और समर्पण के भाव से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि जो लोग स्वस्थ हैं, वे स्वेच्छा से रक्तदान कर राष्ट्रसेवा में सहभागी बनें।"

जिन्हें रक्तदान करने में कोई कठिनाई है, वे भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अपने घर, मोहल्ले, कार्यालय या पार्क में सफाई अभियान में सहयोग कर सकते हैं।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन १७ सितंबर को है। हर साल की तरह इस साल भी इसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी का यह जन्मदिन दो वजहों से खास है। पहला यह कि यह उनका ७५वां जन्मदिन है, दूसरा यह कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला सेवा पखवाड़ा है। रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली की जनता के प्रति समर्पित है। पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह पांच अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पूरे सेवा पखवाड़े के दौरान १० हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं दिल्ली की जनता को समर्पित की जाएंगी। पहले की सरकारें पीएम मोदी के जन्मदिवस पर गलत बयानबाजी करती थीं, लेकिन इस बार पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भाजपा सरकार की नीतियों को भी दर्शाता है। यह समय है जब सभी नागरिक एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेवा पखवाड़ा कब शुरू हो रहा है?
सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इस पखवाड़े में कौन-कौन सी योजनाएं लॉन्च की जाएंगी?
इस पखवाड़े में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लॉन्च की जाएंगी, जिनकी जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 21 घंटे पहले
  2. 21 घंटे पहले
  3. 21 घंटे पहले
  4. 21 घंटे पहले
  5. 22 घंटे पहले
  6. 22 घंटे पहले
  7. 22 घंटे पहले
  8. 23 घंटे पहले