19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई, रक्तदान शिविर का आयोजन क्यों किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई, रक्तदान शिविर का आयोजन क्यों किया गया?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर बिहार भाजपा ने सेवा पखवाड़ा का आरंभ किया। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मोदी के विकास कार्यों को दर्शाया गया। जानें इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्या खास हुआ।

मुख्य बातें

सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चित्र प्रदर्शनी में मोदी जी के विकास कार्यों को दर्शाया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना है।
पौधारोपण अभियान भी इस पखवाड़े का हिस्सा है।

पटना, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज बिहार भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आरंभ किया। इस पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजयुमो बिहार प्रदेश द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के अनछुए पहलुओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं।

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलवाई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति में एक चमकते सूर्य की तरह हैं। आज हर देश भारत की मित्रता की ओर देख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि नया भारत निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें धरातल पर उतारा। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। इस अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। देशभर में मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस पखवाड़े में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह मोदी जी के विकासात्मक कार्यों को भी उजागर करता है। यह नीति देश के नागरिकों को एकजुट करने और सेवा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम कब से कब तक चलेगा?
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इस पखवाड़े के अंतर्गत कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे?
इस पखवाड़े में रक्तदान शिविर, चित्र प्रदर्शनी और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
क्या इस अवसर पर कोई विशेष मेहमान थे?
हां, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले