धुरंधर-2 में अतीक अहमद और आईएसआई के संबंधों पर तुहिन सिन्हा की प्रतिक्रिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
धुरंधर-2 में अतीक अहमद और आईएसआई के संबंधों पर तुहिन सिन्हा की प्रतिक्रिया

सारांश

भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने 'धुरंधर-2' फिल्म पर विपक्ष की टिप्पणियों का जवाब देते हुए अतीक अहमद के आईएसआई से संबंधों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे यह फिल्म तथ्यों पर आधारित है और विपक्षी दल आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।

मुख्य बातें

तुहिन सिन्हा की टिप्पणियाँ राजनीतिक विवादों और आतंकवाद पर केंद्रित हैं।
फिल्म 'धुरंधर-2' में अतीक अहमद के आईएसआई से संबंध का जिक्र है।
विपक्ष की चिंताओं को तुहिन ने खारिज किया है।
नोटबंदी के असर को फिल्म में सकारात्मक रूप से दिखाया गया है।
अब्दुल बासित की धमकी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

मुंबई, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने धुरंधर-2 पर विपक्ष की टिप्पणियों, पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित की धमकी और ममता बनर्जी से संबंधित प्रतिक्रिया दी।

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए कहा, "फिल्म में अतीक अहमद का आईएसआई के साथ संबंध दिखाने का प्रयास किया गया है। साथ ही सरकार की प्रशंसा की गई है। मूवी और वास्तविकता में जो अंतर है, वही अंतर सरकार की कार्यशैली में भी है। ऐसे में हमें इस प्रोपेगेंडा फिल्म पर ध्यान नहीं देना चाहिए। देशवासी इसे भली-भांति समझते हैं।"

इस पर तुहिन सिन्हा ने कहा, "मुझे नहीं समझ आता कि हमारी विपक्षी पार्टियां 'धुरंधर 2' की सफलता से इतनी चिंतित क्यों हैं? मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैं इसे देखना चाहता हूं। चुनाव के समय सभी व्यस्त होते हैं, इसलिए मैंने नहीं देखा। यदि फिल्म में यह दर्शाया गया है कि अतीक अहमद का पाकिस्तान के आईएसआई से संबंध थे, तो यह तथ्यों पर आधारित है। समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को टिकट देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाती थी। इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी आतंकवाद को बढ़ावा देती है।"

तुहिन ने कहा, "जब सच सामने आता है, तो विपक्ष को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलती। विपक्षी दल आतंकवादी गतिविधियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे। जब बाटला एनकाउंटर में आतंकवादियों को मार गिराया गया था, तो सोनिया गांधी रो पड़ी थीं, ये बातें सलमान खुर्शीद ने कही हैं। आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के आईएसआई से संबंधों के भी प्रमाण मिले थे।"

फिल्म में नोटबंदी के दृश्य दिखाए जाने पर तुहिन सिन्हा ने कहा, "नोटबंदी ने आतंकवाद को करारा झटका दिया। कश्मीर में पत्थरबाजी एक व्यवसाय बन गई थी। नोटबंदी के बाद इसमें 80 प्रतिशत की कमी आई। यह सब आवश्यक था। जनता को यह जानने की आवश्यकता थी कि कैसे नकली नोटों के माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था।"

तुहिन सिन्हा ने कहा, "अब्दुल बासित ने धमकी दी है कि दिल्ली और मुंबई को बमों से उड़ा दिया जाएगा। इससे यह स्पष्ट होता है कि आज भी पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर हमले को लेकर जुनूनी है और उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

इस विषय पर तटस्थ दृष्टिकोण रखते हुए यह कहना उचित है कि तुहिन सिन्हा की टिप्पणियाँ राजनीतिक विवादों के बीच सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करती हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम तथ्यों पर आधारित संवाद करें और आतंकवाद जैसी संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक लाभ उठाने से बचें।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धुरंधर-2 फिल्म में अतीक अहमद का आईएसआई से संबंध क्यों दिखाया गया है?
फिल्म में अतीक अहमद के आईएसआई से संबंधों को तथ्यों के आधार पर दर्शाने का प्रयास किया गया है, जो कि राजनीतिक संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
तुहिन सिन्हा का इस फिल्म पर क्या कहना है?
तुहिन सिन्हा ने कहा कि विपक्ष को इस फिल्म की सफलता से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है और इसे तथ्यों पर आधारित माना जाना चाहिए।
क्या फिल्म को प्रोपेगेंडा मूवी कहा जा सकता है?
कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे प्रोपेगेंडा मूवी कहा है, लेकिन यह दर्शकों की धारणा पर निर्भर करता है।
नोटबंदी का फिल्म में क्या जिक्र है?
फिल्म में नोटबंदी को आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया गया है, जिसने कश्मीर में पत्थरबाजी में कमी लाई।
अब्दुल बासित की धमकी का क्या महत्व है?
अब्दुल बासित की धमकी यह दर्शाती है कि पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद के प्रति सक्रिय है और इसके पीछे की मानसिकता को उजागर करती है।
राष्ट्र प्रेस