एल्विश यादव ने देसी और रॉयल अंदाज में ट्रैक्टर पर किया धमाल, वायरल हुआ वीडियो
सारांश
Key Takeaways
- एल्विश यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
- वीडियो में वे एक हरे ट्रैक्टर पर मस्ती करते दिख रहे हैं।
- फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।
- 'वीआईपी' गाना इस वीडियो का मुख्य आकर्षण है।
- एल्विश का जन्म हरियाणा में हुआ और वे एक प्रसिद्ध यूट्यूब स्टार हैं।
मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय रियलिटी टेलीविजन स्टार, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव आज एक प्रसिद्ध नाम बन चुके हैं, जिनका फैन बेस लाखों में फैला हुआ है।
एल्विश ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे एक हरे रंग के ट्रैक्टर पर सड़कों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एल्विश ट्रैक्टर पर आगे हैं और उनका काफिला पीछे-पीछे चलता नजर आ रहा है।
उन्होंने फैंस के साथ इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "तेरे शहर में आवे राव साहब, बावली जाम लग जा सेक्टर में।" इस पोस्ट पर कुछ ही समय में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो पर लगातार कमेंट्स का सिलसिला भी जारी है।
यूट्यूबर ने वीडियो में कमेंट करते हुए दर्शकों से पूछा कि उन्हें रील कैसी लगी? फैंस उनके सवाल का जवाब देते हुए अपने प्यार की बौछार कर रहे हैं। वीडियो में एल्विश 'वीआईपी' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जहां उनके ट्रैक्टर पर 'सिस्टम' लिखा हुआ है।
'वीआईपी' हाल ही में रिलीज हुई एक पंजाबी-हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसमें प्रांजल दहिया मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को गैरी संधू और शिवा चौधरी ने अपनी शानदार आवाज दी है, जबकि म्यूजिक का कंपोजर भी गैरी संधू हैं।
एल्विश यादव, जो कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 और लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विजेता हैं, का जन्म 14 सितंबर, 1997 को वजीराबाद, गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। वे अपने कॉमेडी वीडियो, व्लॉग्स और रोस्टिंग के लिए मशहूर हैं। बिग बॉस में मिली लोकप्रियता के बाद, एल्विश ने कई अन्य रियलिटी शो में भी भाग लिया।
एल्विश ने 'औकात के बाहर' नामक वेब सीरीज से एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत के पहले गेमिंग एंटरटेनमेंट शो 'प्लेग्राउंड सीजन 4' में एक मेंटर और होस्ट के रूप में भी काम किया है। साथ ही, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।