‘अंगूरी भाभी’ को छोड़कर लड्डू के भैया ने रैंप वॉक से सबको चौंकाया, यूजर्स की प्रतिक्रिया अद्भुत
सारांश
Key Takeaways
- रोहिताश्व गौर ने चैरिटी इवेंट में रैंप वॉक किया।
- यूजर्स ने उनके नए लुक पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं।
- अंगूरी भाभी की वापसी से शो में नया रंग आया है।
- रोहिताश्व का सोशल मीडिया डांसिंग वीडियो से भरा है।
- तिवारी जी का किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसा है।
मुंबई, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीवी का प्रसिद्ध सिटकॉम शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ हमेशा से दर्शकों का प्रिय रहा है और अब इसका नया संस्करण भी शुरू हो चुका है, जिसमें एक बार फिर असली अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे की वापसी हुई है।
नए संस्करण के साथ कहानी पहले की तरह ही दिलचस्प है। लेकिन, शो में कुछ नए पात्रों को भी शामिल किया गया है। तिवारी जी उर्फ रोहिताश्व गौर का जलवा भी बरकरार है। इसी बीच, रोहिताश्व के नए अंदाज को देखकर फैंस चकित रह गए हैं।
रोहिताश्व गौर को अब तक दर्शक तिवारी जी के चुलबुले अंदाज में देख चुके थे, लेकिन उन्होंने स्टेज पर रैंप वॉक कर सभी को हैरान कर दिया है। शेरवानी
रोहिताश्व गौर के स्टाइल और लुक को देखकर दर्शक भी चकित हैं और तिवारी जी से पूछ रहे हैं कि यह बदलाव कैसे हुआ। कुछ यूजर्स इसे तिवारी जी का जलवा मानते हैं तो कुछ अंगूरी भाभी को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अरे वाह, लड्डू के भैया तो आज बहुत अच्छे लग रहे हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अरे तिवारी जी यहां कैसे पहुंच गए, टिल्लू और अंगूरी भाभी आपका इंतजार कर रही हैं।'' यूजर्स के कमेंट्स से स्पष्ट है कि तिवारी जी का किरदार हर किसी के दिल में बसा हुआ है और वे रोहिताश्व को उसी रूप में देखते हैं।
गौरतलब है कि रोहिताश्व गौर न सिर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट पर मस्ती करते हैं, बल्कि उनका सोशल मीडिया डांसिंग वीडियो से भरा होता है। अभिनेता अपनी बेटियों के साथ मिलकर मजेदार रील और डांस वीडियो बनाते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी के साथ कोरियन म्यूजिक पर मजेदार रील पोस्ट की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे थे।