26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे का डबल रोल चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे का डबल रोल चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है?

सारांश

टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे का डबल रोल दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी में ले जाएगा, जिसमें कॉमेडी और हॉरर का अनोखा मेल है। जानिए इस नए ट्रैक की खास बातें!

मुख्य बातें

शिल्पा शिंदे का डबल रोल दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।
कॉमेडी और हॉरर का अनूठा मेल कहानी को दिलचस्प बनाता है।
इस ट्रैक में अंगूरी और विद्या के बीच का फर्क दर्शकों को चुनौती देगा।

मुंबई, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' की चर्चा हाल ही में तेज़ हो गई है। हंसी और मजाक के लिए मशहूर यह शो अब एक भूतिया कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। कॉमेडी और हॉरर का यह अनोखा मेल न केवल कहानी को नया रंग देगा, बल्कि किरदारों को भी एक बिलकुल अलग अंदाज में पेश करेगा।

इस नए ट्रैक में विभूति नारायण मिश्रा, अनीता भाभी, तिवारी और अंगूरी भाभी की ज़िंदगी में अचानक अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। घर, गली और पूरा घूंघटगंज किसी रहस्यमयी माहौल में बदल जाता है। कभी-कभी अचानक आवाजें आती हैं, तो कभी अजीब हरकतें देखने को मिलती हैं। इन सबके बीच कॉमेडी का तड़का कहानी को हल्का और मजेदार बनाए रखने में मदद करता है।

इस पूरे ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत शिल्पा शिंदे का डबल रोल है। एक ओर वह हमेशा की तरह मासूम, भोली और प्यारी अंगूरी भाभी के रूप में नजर आएंगी, वहीं दूसरी ओर वह विद्या नाम की एक रहस्यमयी आत्मा का किरदार निभा रही हैं। विद्या ही उन सारी भूतिया घटनाओं की वजह है, जो शो में उथल-पुथल मचाती हैं। एक ही कलाकार को दो बिल्कुल अलग रूपों में देखना दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव होने वाला है।

शिल्पा शिंदे ने अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए कहा, ''घूंघटगंज का यह नया ट्रैक रहस्य, ह्यूमर और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरा हुआ है। यह कहानी कॉमेडी और हॉरर का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखेगा। अंगूरी भाभी के किरदार में जो सच्चाई और मासूमियत है, वही उसे दर्शकों के दिलों से जोड़ती है और इस किरदार में लौटना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है।''

उन्होंने कहा, ''अंगूरी और विद्या दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अंगूरी जहां सीधी-सादी, भोली और हमेशा खुश रहने वाली महिला है, वहीं विद्या एक गंभीर और रहस्यमयी आत्मा है। यही फर्क इस डबल रोल को चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बनाता है। एक तरफ जाना-पहचाना किरदार और दूसरी तरफ बिल्कुल नया रूप, यह संतुलन बनाना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा है।''

शिल्पा ने कहा, ''अंगूरी भाभी जहां दर्शकों को हंसाती हैं और हल्कापन लाती हैं, वहीं विद्या का किरदार कहानी में गहराई और रहस्य जोड़ता है। विद्या के किरदार के पीछे एक भावनात्मक कहानी छुपी हुई है। वह न्याय और शांति के बीच फंसी हुई आत्मा है, जो अपने कातिल को ढूंढना चाहती है और इंसाफ चाहती है। इसी वजह से उसका किरदार भावुक भी है और ताकतवर भी।''

'भाभीजी घर पर हैं 2.0' का यह नया भूतिया ट्रैक दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक रहस्यमयी कहानी से भी जोड़ता है।

कॉमेडी, हॉरर और इमोशन का यह शो 'एंड टीवी' चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण दर्शकों को बांधे रखता है। शिल्पा शिंदे का डबल रोल न केवल चुनौती है, बल्कि दर्शकों की रुचि को भी आकर्षित करेगा।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाभीजी घर पर हैं 2.0 का नया ट्रैक कब प्रसारित होगा?
यह शो हर रात 10:30 बजे 'एंड टीवी' चैनल पर प्रसारित होता है।
शिल्पा शिंदे का डबल रोल क्या है?
शिल्पा शिंदे एक ओर अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं, वहीं दूसरी ओर विद्या नाम की रहस्यमयी आत्मा का भी किरदार निभा रही हैं।
इस कहानी में कॉमेडी और हॉरर का क्या मेल है?
इस नए ट्रैक में रहस्यमयी घटनाओं के बीच कॉमेडी का तड़का कहानी को मजेदार बनाए रखता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले