27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य सामर्थ्य, सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी का भव्य संगम होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य सामर्थ्य, सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी का भव्य संगम होगा?

सारांश

देश 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाने को तैयार है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड में सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूरोपीय यूनियन के नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्य बातें

गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह का नेतृत्व करेंगी।
मुख्य अतिथि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन होंगे।
सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता की झलक मिलेगी।
इस साल के समारोह में 10,000 खास मेहमान शामिल होंगे।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। देश 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी और इस बार यूरोपीय यूनियन के दो प्रमुख नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन मुख्य अतिथि होंगे।

इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल, देश की प्रगति, स्वदेशी सैन्य उपकरण, सेना की ताकत, भारत की संस्कृति और आम लोगों की भागीदारी को एकत्रित रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे कर्तव्य पथ पर परेड देखेंगे। राष्ट्रपति और विदेशी मेहमान परंपरागत बग्घी में आएंगे। फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा।

समारोह की शुरुआत 100 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों की झलक दिखाई देगी। आसमान से चार एमआई-17 हेलीकॉप्टर फूलों की बारिश करेंगे। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की व्यापक थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ है। इस बार परेड में भारतीय सेना का युद्ध वाला रूप विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, और रोबोटिक डॉग्स—यह सब कुछ परेड में दिखाया जाएगा। इसके अलावा टी-90 भीष्म और अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर, और स्पेशल फोर्सेज की उपस्थिति भी लोगों को रोमांचित करेगी।

एक खास झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिखाया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि कैसे सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर दुश्मन को जवाब देती हैं। इस बार सेना परेड में ‘बैटल ऐरे’ यानी रणभूमि व्यूह रचना प्रदर्शित करेगी। इसका अर्थ है कि जंग के वक्त सेना कैसे आगे बढ़ती है, कैसे हमला करती है और कैसे दुश्मन को जवाब देती है, सब कुछ एक ही जगह देखने को मिलेगा। यहां ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की झलक दिखाई देगी। यह पूरा प्रदर्शन ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता को भी एक सलाम होगा।

भारतीय नौसेना की झांकी में पुराने जहाजों से लेकर आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत तक की कहानी दिखाई जाएगी। वायुसेना के लड़ाकू विमान आसमान में शानदार फ्लाई-पास्ट करेंगे। तटरक्षक बल की महिला टुकड़ी भी परेड का हिस्सा होगी। देश के 17 विभिन्न राज्यों और 13 मंत्रालयों की कुल 30 झांकियां होंगी। इनमें कहीं संस्कृति, कहीं आत्मनिर्भर भारत, कहीं खेती, कहीं तकनीक, और कहीं आजादी की कहानी दर्शायी जाएगी। अनेक झांकियों के माध्यम से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा।

साथ ही आत्मनिर्भरता के आधार पर देश की प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, विरासत, नवाचार और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल करीब 10,000 खास मेहमान बुलाए गए हैं। ये मेहमान किसान, वैज्ञानिक, स्टार्ट-अप करने वाले युवा, खिलाड़ी, महिला समूह, आदिवासी प्रतिनिधि और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग हैं। समारोह के अंत में राष्ट्रगान होगा, आसमान में गुब्बारे छोड़े जाएंगे और ‘वंदे मातरम्’ का संदेश पूरे कर्तव्य पथ पर गूंजेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे देश की एकता, विविधता और सैन्य ताकत का प्रतीक है। इस अवसर पर, हम अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर और प्रगति को भी मनाते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब एक राष्ट्र हैं, और हमें मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाना है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणतंत्र दिवस परेड कब है?
गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आकर्षण क्या है?
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण सैन्य सामर्थ्य , सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी का संगम है।
गणतंत्र दिवस परेड में कौन-कौन मुख्य अतिथि होंगे?
इस वर्ष के मुख्य अतिथि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन होंगे।
गणतंत्र दिवस परेड का समय क्या है?
गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत 10.30 बजे से होगी।
इस बार की परेड में कौन-कौन सी झांकियां होंगी?
इस बार की परेड में 30 झांकियां होंगी, जो विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विकास को दर्शाएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले