10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिसी ने गाजा डील पर मध्यस्थों की रिपोर्ट को 'सकारात्मक' मान लिया? ट्रंप को मिस्र आने का दिया निमंत्रण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिसी ने गाजा डील पर मध्यस्थों की रिपोर्ट को 'सकारात्मक' मान लिया? ट्रंप को मिस्र आने का दिया निमंत्रण

सारांश

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने गाजा शांति योजना की वार्ता को सकारात्मक बताते हुए इसे बेहद उत्साहजनक बताया है। वह ट्रंप को मिस्र आने का निमंत्रण देते हैं, जिससे स्थायी शांति की उम्मीदें जगती हैं।

मुख्य बातें

मिस्र ने गाजा में शांति वार्ता को सकारात्मक मान लिया है।
ट्रंप को मिस्र आने का निमंत्रण दिया गया है।
संघर्ष को समाप्त करने के लिए वार्ता जारी है।
राजनयिक सूत्रों का कहना है कि वार्ता में सफलता की उम्मीद बढ़ी है।
युद्धविराम और पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

काहिरा, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गाजा शांति योजना को लेकर चल रही वार्ता को सकारात्मक मानते हैं। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत के संबंध में मध्यस्थों से मिली रिपोर्ट "बेहद उत्साहजनक" है।

काहिरा में पुलिस अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा, "कल कतर, मिस्र और राष्ट्रपति ट्रंप के दूतों के प्रतिनिधिमंडल शर्म अल-शेख पहुंचे और मुझे उनसे बेहद उत्साहजनक रिपोर्ट मिली।"

उन्होंने बताया कि मिस्र युद्ध को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की बार-बार सराहना की।

उन्होंने कहा, "युद्धविराम, कैदियों और बंदियों की वापसी, गाजा का पुनर्निर्माण और एक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत होने की राह पर है। इससे फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना होगी और मान्यता भी मिलेगी; इसका मतलब है कि हम स्थायी शांति और स्थिरता के सही रास्ते पर हैं।"

उन्होंने ट्रंप से युद्ध समाप्त करने के लिए काम जारी रखने का अनुरोध किया और अगर ऐसा कोई समझौता होता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से गाजा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मिस्र आने का निमंत्रण दिया।

ज्ञातव्य है कि ये वार्ता मिस्र के लाल सागर के रिसॉर्ट शहर शर्म अल-शेख में चल रही है। मंगलवार को हमास और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू हो गई। मिस्र, कतर, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

मिस्र के सरकारी अल-क़हेरा न्यूज़ ने बताया कि राजनयिक सूत्रों ने वार्ता के नवीनतम दौर को "सकारात्मक" बताया, जिससे यह उम्मीद बढ़ती है कि दो साल से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए जल्द ही कोई सफलता मिल सकती है।

मिस्र के सरकारी अल-कहेरा न्यूज ने बताया कि सोमवार से मंगलवार रात तक चली चर्चा का पहला दौर "सकारात्मक रूप से समाप्त" हुआ और बाद में भी बातचीत जारी रहने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम मानते हैं कि गाजा शांति वार्ता में सकारात्मकता एक महत्वपूर्ण कदम है। मिस्र का प्रयास और ट्रंप का सहयोग स्थायी शांति की दिशा में एक नई उम्मीद ला सकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजा शांति वार्ता में कौन-कौन देश शामिल हैं?
गाजा शांति वार्ता में मिस्र , कतर , तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
सिसी ने गाजा वार्ता को क्यों सकारात्मक बताया?
सिसी ने कहा कि उन्हें मध्यस्थों से मिली रिपोर्ट बेहद उत्साहजनक है, जो युद्ध समाप्त करने की दिशा में मदद कर सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले