27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुजरात विमान हादसे में अब तक 114 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुजरात विमान हादसे में अब तक 114 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान?

सारांश

गुजरात में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद मृतकों के डीएनए मिलान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने 114 शवों की पहचान की पुष्टि की है। यहां जानिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

डीएनए मिलान प्रक्रिया जारी है।
114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।
गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी साझा की।
64 शवों को परिजनों को सौंपा गया है।
एयर इंडिया के ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुके हैं।

अहमदाबाद, १६ जून (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना के बाद मृतकों के डीएनए का मिलान प्रक्रिया जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने डीएनए मिलान के संबंध में नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने कहा कि 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हर्ष सांघवी ने सोमवार को लिखा, "सोमवार दोपहर ४ बजे तक की डीएनए रिपोर्ट के अनुसार, 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। शेष शवों की पहचान प्रक्रिया अभी भी चल रही है।"

इससे पूर्व, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया था कि विमान दुर्घटना में मारे गए 64 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, 24 परिवारों से हमें सूचनाएं प्राप्त होंगी कि वे शव कब स्वीकार करेंगे।

गौरतलब है कि १२ जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में चालक दल के सभी १२ सदस्य और २३० यात्री सवार थे। इस हादसे में केवल एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। अन्य २४१ लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई थी। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विमान में आग लगने के कारण शव इस कदर जल चुके थे कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण आवश्यक हो गया था।

इस दुर्घटना में दोनों ब्लैक बॉक्स

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे आमतौर पर दूसरा ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, उसे मलबे के कॉकपिट हिस्से से निकाल लिया गया है। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर पहले ही प्राप्त कर लिया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर जांच में तेजी लाने की आवश्यकता है। हमें इस घटना से सीख लेनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुजरात विमान हादसे में कितने लोगों की जान गई?
इस विमान हादसे में कुल 241 लोगों की जान चली गई थी।
डीएनए मिलान प्रक्रिया कब शुरू हुई?
डीएनए मिलान प्रक्रिया एयर इंडिया विमान हादसे के तुरंत बाद शुरू की गई।
कौन से मंत्री ने डीएनए मिलान का अपडेट दिया?
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने डीएनए मिलान का अपडेट दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले