2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एयर इंडिया विमान हादसे में 184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ? : हर्ष सांघवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एयर इंडिया विमान हादसे में 184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ? : हर्ष सांघवी

सारांश

एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों के डीएनए सैंपल की मिलान प्रक्रिया तेजी से जारी है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी कि 184 लोगों के डीएनए का मिलान हो चुका है। यह प्रक्रिया पीड़ितों के परिजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

डीएनए सैंपल का मिलान महत्वपूर्ण है।
184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है।
हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई।
सरकार मृतकों के परिवारों को मदद पहुंचा रही है।
नागरिक उड्डयन विभाग जांच में सहयोग कर रहा है।

अहमदाबाद, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। एयर इंडिया के विमान हादसे में मृतकों के डीएनए सैंपल की मिलान प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को डीएनए मिलान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे तक 184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान कर लिया गया है।

विमान में लगी आग के कारण यात्रियों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण आवश्यक हो गया। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुबह 8 बजे तक 184 डीएनए का मिलान हो चुका है।" मंगलवार रात को उन्होंने बताया था कि अब तक 177 डीएनए का मिलान किया जा चुका है। गृह मंत्री लगातार डीएनए सैंपल जांच की प्रक्रिया पर नज़र रख रहे हैं और जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी साझा करते रहे हैं।

बुधवार को 184 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान सुबह 8 बजे तक पूरा कर लिया गया है। अन्य डीएनए सैंपल जांच की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, ताकि मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा सकें।

अहमदाबाद विमान हादसे पर हर्ष सांघवी ने कहा कि जो भी सामान उन्हें मिला है, वह जांच के बाद संबंधित परिजनों को सौंपा जाएगा।

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दुर्घटनास्थल पर मिले प्रत्येक सामान को सावधानीपूर्वक एकत्र किया जाएगा, उसका दस्तावेजीकरण किया जाएगा और संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा। हमारी टीम इन व्यक्तिगत वस्तुओं का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए मेहनत कर रही है और हम नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मिलकर एक सुचारु और सम्मानजनक प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 200 से अधिक लोगों की जान गई है। हादसे में केवल एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएनए सैंपल का मिलान कैसे किया जाता है?
डीएनए सैंपल का मिलान विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं द्वारा किया जाता है, जिसमें सैंपल का संग्रह, परीक्षण और तुलना शामिल होती है।
हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं?
एयर इंडिया विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
डीएनए परीक्षण का महत्व क्या है?
डीएनए परीक्षण मृतकों की पहचान करने में महत्वपूर्ण होता है, खासकर जब शवों की पहचान कठिन हो।
क्या सरकार मृतकों के परिवारों की मदद कर रही है?
जी हाँ, सरकार मृतकों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है।
क्या इस हादसे की जांच की जा रही है?
हाँ, इस हादसे की जांच सभी संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले