झारखंड: बच्चा चोरी की झूठी अफवाह में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या, 8 लोग गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड: बच्चा चोरी की झूठी अफवाह में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या, 8 लोग गिरफ्तार

सारांश

गुमला में बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के चलते एक विक्षिप्त महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

बच्चा चोरी की अफवाह ने एक निर्दोष महिला की जान ली।
POLICE ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
अफवाह फैलाना एक गंभीर अपराध है।
संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

गुमला, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गुमला जिले में बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लुपु गुड़िया टांड गांव में हुई इस मॉब लिंचिंग की घटना में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुमला के एसपी हरिश बिन जमा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें अन्य संभावित संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंप कर रही हैं। यह घटना पिछले रविवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई थी। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बच्चा चोरी की भ्रामक अफवाहें फैल रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया था।

इसी दौरान, एक अज्ञात विक्षिप्त महिला गांव में घूमती हुई देखी गई। उसे देखते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों ने महिला की मानसिक स्थिति को समझने के बजाय उसे संदिग्ध मानकर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने लगे।

सूचना मिलने पर बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से गंभीर रूप से घायल महिला को बचाकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, उसके चोटें इतनी गंभीर थीं कि सोमवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गुमला के एसपी हरिश बिन जमा ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाना या कानून को अपने हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत 100/112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां बच्चा चोरी की अफवाह ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि अफवाहें कितनी विनाशकारी हो सकती हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बच्चा चोरी की अफवाह क्यों फैली?
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बच्चा चोरी की कई झूठी अफवाहें फैल रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हुआ।
पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महिला की स्थिति क्या थी?
महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसकी पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
प्रशासन ने क्या अपील की है?
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
क्या कानून को अपने हाथ में लेना सही है?
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून को अपने हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले