क्या पटना में अपराध थमने का कोई आसार है?
सारांश
मुख्य बातें
पटना, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बहादुरपुर क्षेत्र में हुए फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई है। घायल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। बेबी देवी नाम की एक महिला को गोली लगी। उनके भाई ने बताया कि लगभग 9 लड़के आए थे और उन्होंने फायरिंग की, जिसमें उनकी बहन घायल हुई। अपराधियों में एक रामपुर, तीन बहादुरपुर और चार लॉज के थे। ये लोग लगातार मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी निश्चित है। पीड़िता खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार पीएमसीएच में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पटना सीटी डीएसपी गौरव कुमार ने मीडिया को बताया कि लगभग साढ़े 9 बजे बहादुरपुर पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर झोपड़पट्टी के पास एक महिला बेबी देवी बैठी हुई थी। वहां कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक लड़के ने फायरिंग की। गोली बेबी देवी के शरीर को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं और छापेमारी अब भी चल रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि बेबी देवी खतरे से बाहर हैं और उनका बेहतर इलाज चल रहा है। मामले में जल्दी ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
पटना में पिछले 15 दिनों में अपराध