मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्रियों ने हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
सारांश
Key Takeaways
- हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति का माहौल।
- जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं।
- केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रार्थना की सुख और समृद्धि की।
- मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें।
- इस अवसर पर सभी ने हनुमान जी की कृपा की कामना की।
नई दिल्ली, २ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। देशभर में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस खास मौके पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को दिल से शुभकामनाएं दीं।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। अपरिमित बल, बुद्धि, ज्ञान और संयम के प्रतीक पवनसुत हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि आए, यही मेरी प्रार्थना है।"
केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने 'एक्स' पर लिखा, "गुना का पावन टेकरी सदियों से आस्था, भक्ति और शक्ति का केंद्र रहा है। यह पावन धाम हर भक्त के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है। हनुमान जी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर टेकरी सरकार के श्री चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और अटूट विश्वास की मंगलकामना करता हूँ। जय बजरंगबली!"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, "समस्त देशवासियों को प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। महावीर बजरंगबली की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और प्रगति का संचार हो, यही प्रार्थना है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।। श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पवन पुत्र बजरंगबली आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो, यही प्रार्थना है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'एक्स' पर लिखा, "राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहाँ विश्राम। प्रभु श्री राम के परम उपासक एवं संकट हरने वाले हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। पवनसुत हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, सद्बुद्धि, आरोग्य एवं सफलता का संचार हो, यही प्रार्थना है। श्री हनुमते नमः।"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'एक्स' पर लिखा, "मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ पवनपुत्र, संकटमोचन, अतुलित बल और अटूट भक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।"
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण का भाव जागृत करें और हर संकट से हमारी रक्षा करें। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो, यही कामना है। जय श्रीराम!