10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हनुमान जन्मोत्सव पर पीएम मोदी ने कहा, 'हनुमान जी भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्वितीय प्रतीक'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हनुमान जन्मोत्सव पर पीएम मोदी ने कहा, 'हनुमान जी भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्वितीय प्रतीक'

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव पर उनके भक्तों के लिए साहस और सकारात्मकता की प्रार्थना की। उन्होंने संस्कृत सुभाषित का उल्लेख करते हुए हनुमान जी की महानता को सराहा।

मुख्य बातें

हनुमान जी का जन्मोत्सव भक्ति और शक्ति का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भक्तों के लिए साहस और सकारात्मकता की प्रार्थना की।
हनुमान जी संस्कृत सुभाषित का विशेष उल्लेख किया गया।
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने भी शुभकामनाएं दीं।
यह अवसर सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नई दिल्ली, २ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रार्थना की कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।"

इस अवसर पर उन्होंने एक 'संस्कृत सुभाषितम्' भी साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा, "मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥"

'संस्कृत सुभाषितम्' में कहा गया है, "मैं श्रीराम के दूत हनुमानजी की शरण में शीश झुकाता हूं। वे मन के समान तीव्रगामी और वायु के समान वेगवान हैं। वे जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रगण्य, पवनपुत्र और वानर सेना के नायक हैं।"

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि, विद्या के दाता, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बजरंग बली की कृपा आप सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें, यही कामना है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?
हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने हनुमान जी को भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण का प्रतीक बताया।
हनुमान जी के बारे में कुछ विशेष बातें क्या हैं?
हनुमान जी को शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का दाता माना जाता है। वे संकटमोचन भी हैं।
इस अवसर पर अन्य नेताओं ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं दीं।
हनुमान जी की पूजा का महत्व क्या है?
हनुमान जी की पूजा से भक्तों को साहस, सकारात्मकता और संकटों से मुक्ति मिलती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले