क्या हरमनप्रीत कौर एक-दो छात्राओं को प्रेरित कर पाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरमनप्रीत कौर एक-दो छात्राओं को प्रेरित कर पाई?

सारांश

हरमनप्रीत कौर ने चेन्नई में छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अगर वह एक-दो छात्राओं को प्रेरित कर पाई तो यह देश में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर का सपना लोगों को प्रेरित करना है।
छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करना प्रेरणादायक है।
सपने देखने और उन्हें पूरा करने का महत्व।
महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।
खुद पर विश्वास रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

चेन्नई, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को चेन्नई के सेम्मांचेरी स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय कप्तान ने कहा कि अपने खास पलों को छात्राओं के साथ साझा कर उन्हें खुशी हो रही है।

मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने इस खास पल को सभी छात्राओं के साथ साझा कर पाई। छात्राओं ने मुझसे बहुत अच्छे सवाल पूछे और मुझे उम्मीद है कि मैं उन सभी के जवाब दे पाई। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं इस विश्वविद्यालय की एक-दो छात्राओं को भी प्रेरित कर पाऊं, तो यह हमारे देश में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मुझे इससे खुशी मिलेगी।"

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। भारतीय टीम 2005 और 2017 में भी वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी।

भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई ने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने जो कहा था वो किसी भी युवा को सपने देखने और उसे पाने के लिए प्रेरित करने वाला था।

हरमनप्रीत कौर ने कहा था, "एक लड़की जिसे महिला क्रिकेट के बारे में नहीं पता था, वो नीली जर्सी पहनने का सपना देखती थी। ये जर्सी उसके लिए बहुत मायने रखती थी। मैंने बदलाव का सपना देखा था। हम विश्व चैंपियन बन गए हैं। यह दिखाता है कि आपको सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप नहीं जानते कि किस्मत आपको कहां ले जाएगी।"

हरमनप्रीत कौर बचपन में लड़कों के साथ खेला करती थीं। महिला क्रिकेट के लिए सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन हरमन ने देश के लिए खेलने का और विश्व कप जीतने का जो सपना देखा था उसे अपनी कप्तानी में पूरा किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमें यह सिखाता है कि सही दिशा में प्रयास करने से हम अपने सपनों को सच कर सकते हैं। राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, यह महत्वपूर्ण है कि युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जाए, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमनप्रीत कौर ने छात्राओं को क्या संदेश दिया?
उन्होंने कहा कि अगर वह एक-दो छात्राओं को भी प्रेरित कर पाई, तो यह देश में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
हरमनप्रीत कौर ने कब विश्व कप जीता?
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को अपना पहला विश्व कप खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले