11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हजारीबाग में युवक का शव फंदे से झूलता मिला? पत्नी पर हत्या का आरोप!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हजारीबाग में युवक का शव फंदे से झूलता मिला? पत्नी पर हत्या का आरोप!

सारांश

हजारीबाग में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस जांच कर रही है और पत्नी पर हत्या का आरोप है। जानिए पूरी कहानी में क्या हुआ।

मुख्य बातें

हजारीबाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला।
पत्नी रानी पर हत्या का आरोप है।
परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार का कहना है कि रानी के प्रेम संबंध थे।

हजारीबाग, 31 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के हजारीबाग शहर के ओकनी मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की पहचान बॉम्बे हाउस कोर्रा निवासी राजा के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी रानी के साथ ओकनी में निवास कर रहा था।

पोस्टमार्टम के बाद, शव लेकर आए परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए रानी पर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम कर दिया।

मृतक की मां आशा देवी ने लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर कहा कि राजा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि राजा की पत्नी रानी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिससे तनाव बढ़ा था।

परिजनों का दावा है कि रानी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। राजा और रानी की करीब 10 महीने पहले शादी हुई थी। दोनों अलग घर में रहने लगे थे। राजा जब घर पर होता, तो बच्चों की देखभाल करता था, लेकिन हाल के दिनों में रानी किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती थी, जिससे विवाद बढ़ गया।

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रानी ने राजा के परिजनों को फोन कर बताया कि राजा ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वह फरार हो गई। जब परिजन ओकनी पहुंचे, तो राजा मृत मिला। उन्हें लेकर सदर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने रानी को थाने में खोजा, लेकिन उनका आरोप है कि कुछ समय बाद थाने के परिसर से वह गायब हो गई।

इस पर परिजन भड़क उठे और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप है कि रानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राजा ने आत्महत्या की?
परिवार का आरोप है कि राजा की हत्या की गई है, न कि उसने आत्महत्या की।
रानी पर क्या आरोप हैं?
रानी पर राजा की हत्या का आरोप लगाया गया है।
क्या रानी पहले से शादीशुदा थी?
परिजनों का दावा है कि रानी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।
पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले