8 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एचबीसीएचआरसी में असिस्टेंट समेत 8 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एचबीसीएचआरसी में असिस्टेंट समेत 8 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख

सारांश

होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने असिस्टेंट सहित 8 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तारीख और वॉक-इन इंटरव्यू की जानकारी जानें।

मुख्य बातें

भर्ती के 8 पद पर आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तिथियाँ ध्यान में रखें।
वॉक-इन इंटरव्यू की जानकारी प्राप्त करें।
दस्तावेज़ तैयार रखें ।
आयु की सीमा की जानकारी रखें।

पटना, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचआरसी-मुजफ्फरपुर) ने असिस्टेंट सहित कुल 8 विभिन्न पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक और क्लर्क सह टेलीफोन ऑपरेटर के पद के लिए 25 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने रिज्यूमे और अन्य आवश्यक दस्तावेज (शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी) को एक ही पीडीएफ फाइल में निर्धारित समय सीमा के भीतर दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजें।

भर्ती के लिए जिन 8 पदों की घोषणा की गई है, उनमें असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर का 1, असिस्टेंट के 5, क्लर्क सह टेलीफोन ऑपरेटर का 1 और तकनीशियन (मैकेनिकल) का 1 पद शामिल है।

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सीए/सीएमए/एमबीए (वित्त) तक की डिग्री और 10वीं उत्तीर्ण के साथ आईटीआई (मैकेनिकल) में डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा, अन्य निर्धारित योग्यताओं का होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन इंटरव्यू और ऑनलाइन इंटरव्यू (चयनित उम्मीदवारों के लिए) के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद और योग्यता के अनुसार 23,218 से 45,000 रुपए प्रति माह होगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के अनुसार की जाएगी। योग्य और उत्कृष्ट उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जा सकती है।

वॉक-इन इंटरव्यू संबंधित पद के अनुसार 27 से 29 अप्रैल तक 'होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) - 842004' पर सुबह 9 से 10 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपने सभी संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी लाना आवश्यक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मौका मिलेगा। आवश्यक योग्यताओं और चयन प्रक्रिया की जानकारी से उम्मीदवारों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
RashtraPress
8 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एचबीसीएचआरसी में कितने पदों के लिए भर्ती की जा रही है?
एचबीसीएचआरसी ने कुल 8 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के लिए अंतिम तिथि 24 अप्रैल और क्लर्क सह टेलीफोन ऑपरेटर के लिए 25 अप्रैल है।
वॉक-इन इंटरव्यू कब होगा?
वॉक-इन इंटरव्यू 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच है।
किस प्रकार के दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
रिज्यूमे और शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी आवश्यक हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले