सरकारी बैंक में असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के लिए भर्ती, चयन होगा बिना लिखित परीक्षा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सरकारी बैंक में असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के लिए भर्ती, चयन होगा बिना लिखित परीक्षा

सारांश

सरकारी बैंक में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर! होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल ने असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद के लिए भर्ती की घोषणा की है। जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में।

मुख्य बातें

सरकारी बैंक में नौकरी का अवसर बिना लिखित परीक्षा के चयन प्रक्रिया अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष वॉक-इन-इंटरव्यू की जानकारी उच्च वेतन का प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी बैंक में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक सुखद सूचना है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी), मुजफ्फरपुर ने असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

एचबीसीएचआरसी द्वारा जारी इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार पात्र और इच्छुक हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर आवेदन करना चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमबीबीएस या BDS, स्वास्थ्य सेवा प्रशासन में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे एमडी या DNB होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा प्रशासन में MHA या MBA की डिग्री भी आवश्यक है। कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता भी पूरा करनी होगी।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 7 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के केवल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 1,32,000 रुपए

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच 'होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) - 842004' पर आयोजित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर केंद्र पर पहुँचें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले एचबीसीएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। बिना लिखित परीक्षा के चयन से यह सुनिश्चित होता है कि सही टैलेंट को सही पद पर रखा जा सके।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को एचबीसीएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन बिना लिखित परीक्षा के केवल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
इंटरव्यू कब और कहाँ होगा?
इंटरव्यू 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले